अनुष्का प्रकरण को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस: जितिन प्रसाद Agra News

मैनपुरी के नवोदय विद्यालय के हॉस्‍टल में मृत पाई गई थी 11 वीं की छात्रा अनुष्‍का। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुष्‍का के स्‍वजनों से भी मिले।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 08:10 PM (IST)
अनुष्का प्रकरण को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस: जितिन प्रसाद Agra News
अनुष्का प्रकरण को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस: जितिन प्रसाद Agra News

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस अब प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसमें मैनपुरी के अनुष्का मामले को प्रमुखता से रखा जाएगा। ये बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को कही। जितिन प्रसाद मैनपुरी में नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मृत मिली छात्रा के स्वजनों से मिलने मैनपुरी आए थे।

जितिन प्रसाद ने कहा कि उप्र में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। अनुष्का प्रकरण में अन्याय हुआ है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर आदि सभी दस्तावेज उन्होंने ले लिए हैं। मामले में प्रियंका गांधी से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां मंत्री सीओ को धमकी दे रहे हैं। ऐसे में न्याय कैसे होगा। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि मामले में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। राफेल मामले पर बोले कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में बहुत से बिंदु हैं। पार्टी उसके हिसाब से आगे बढ़ेगी। प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर दावा किया कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले दम पर ही चुनाव लड़ेगी। 

chat bot
आपका साथी