पूर्व फौजी पांच लाख रुपये खर्च कर बनवा रहा गांव की सड़क

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी सुनवाई गांव सींगना बुर्ज का मामला जलभराव से कई गांवों के लोगों हो रहे थे परेशान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:05 AM (IST)
पूर्व फौजी पांच लाख रुपये खर्च कर बनवा रहा गांव की सड़क
पूर्व फौजी पांच लाख रुपये खर्च कर बनवा रहा गांव की सड़क

संसू, रुनकता: सेवानिवृत्त होकर घर आया फौजी गाव के मुख्य मार्ग को बदहाल देख बेचैन हो गया। ग्रामीणों के साथ मिलकर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने ही रुपयों से मुख्य मार्ग को बनवाने का निर्णय लिया।

नेशनल हाईवे से करीब दो किलोमीटर दूर बसे अछनेरा के गाव सींगना बुर्ज का मुख्य मार्ग कई सालों से बदहाल था। यहां से कई गावों के लोगों का आवागमन होता है। टूटी सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होकर आए फौजी दिगपाल सिंह ने जब मार्ग की खस्ता हालत देखी तो वे बेचैन हो गए। उन्होंने उसे बनवाने के लिए ग्रामीणों के साथ अधिकारियों के पास कई चक्कर लगाए। इसके बावजूद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अपने ही रुपयों से मार्ग को दुरुस्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेम गैस एजेंसी से महावीर मंदिर तक करीब ढाई सौ मीटर सड़क व नाली के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। इसमें करीब पांच लाख रुपये का खर्चा आ रहा है। ये राशि पूर्व फौजी ही खर्च करेंगे। क्षेत्र वासियों ने फौजी के इस काम की सराहना की है। 25 लाख रुपये खर्च कर की थी गांव पेयजल की व्यवस्था

इसे पहले पूर्व फौजी दिगपाल सिंह ने गांव के घर-घर तक पेयजल पहुंचाया था। ग्रामीण आसपास खेतों में लगे नलकूपों से पानी भरकर लाते थे। पूर्व फौजी ने 25 लाख रुपये खर्च कर पूरे गाव में पेयजल की व्यवस्था की थी। वह आज भी सुचारू रूप से चल रही है।

chat bot
आपका साथी