District Scheme: 510 करोड़ का देना होगा हिसाब-किताब, होगी बजट की समीक्षा

District Scheme कोरोना काल में बहुत से कार्य रुक गए थे। पिछली बैठक फरवरी में हुई थी। इसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की थी। अब एक साल होने जा रहा है। इसकी समीक्षा होगी। साथ ही नया बजट स्वीकृत किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:18 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:18 AM (IST)
District Scheme: 510 करोड़ का देना होगा हिसाब-किताब, होगी बजट की समीक्षा
जिला योजना के लिए स्वीकृत बजट की होगी समीक्षा।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला योजना की बैठक अगले महीने होने जा रही है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू की जा रही है। पिछले साल जो बजट स्वीकृत किया गया था, उसकी समीक्षा की जाएगी। कितने बजट से किस क्षेत्र में क्या कराए गए, इसका हिसाब- किताब लिया जाएगा।

पिछली जिला योजना में 510 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। मगर, कोरोना काल में बहुत से कार्य रुक गए थे। पिछली बैठक फरवरी में हुई थी। इसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की थी। अब एक साल होने जा रहा है। इसकी समीक्षा होगी। साथ ही नया बजट स्वीकृत किया जाएगा। पिछले दिनों जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत कार्य नहीं हो पाए। कई गांवों में अभी पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ जाता है। वर्ष 2015-16 से वर्ष 2020-21 के बीच जिला पंचायत ने जिले में 95 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की। इसमें से अधिकांश कार्य इंटरलाकिंग, सड़क मरम्मत के कार्य कराए गए। गांवों में सबसे भीषण समस्या पानी की है। इस पर कम ध्यान दिया गया। खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पानी की विकराल समस्या है। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ता है। भूमिगत पानी खारा होने के कारण उपयोग में नहीं आता। अधिकांश सरकारी हैंडपंप और टीटीएसपी शोपीस बने हुए हैं। इन पांच सालों में जिला पंचायत ने 13.31 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 16.35 करोड़ रुपये की आय की। 

chat bot
आपका साथी