सेंट जोंस चौराहा की चौपाटी, तीन दशकों से चली आ रही स्वाद की वही परिपाटी

ताजनगरी में जगह जगह सजती हैं चाट पकौड़ी की चौपाटी। सेंट जोंस चौराहा की चौपाटी पर सज रही है तीस वर्षो से स्वाद के रसियों की भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 04:24 PM (IST)
सेंट जोंस चौराहा की चौपाटी, तीन दशकों से चली आ रही स्वाद की वही परिपाटी
सेंट जोंस चौराहा की चौपाटी, तीन दशकों से चली आ रही स्वाद की वही परिपाटी

आगरा(जेएनएन): चौपाटी..सांझ ढले शहर का वो हिस्सा जहां स्वाद का बाजार सजता हो। जहां रात में भी दिन का उजियारा सा लगता हो। जहां तवे की छनन मनन मधुर संगीत की भांति लगती हो। जहां स्वाद के रसिया झुरमुट लगाकर जायके की दुनिया का आनंद लेते हों।

ताज नगरी का प्रमुख चौराहा स्वाद के इस मिर्च मसालों का रसीला अंदाज लिये पिछले तीन दशकों से सजता आ रहा है।

आगरा शहर का हृदय मार्ग एमजी रोड पर सेंट जोंस डिग्री कॉलेज से लोहामंडी की ओर जाने वाला मार्ग। शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक स्वाद के रसियों का यहां जमावड़ा लगा ही रहता है। डोसा, चाउमीन, पावभाजी, भल्ला, गोलगप्पे, ठंडी दूध की बोतल की दर्जन भर फूड स्टॉल आने जाने वालों को अपनी ओर आकर्षित जरूर करती हैं। स्वाद बढ़ रहा हर बरस: सेंट जोंस चौराहा पर पिछले तीस वर्षो से फूड स्टॉल लगाने वाले मुकेश बताते हैं कि तीन दशकों से भी थोड़ा अधिक समय हो गया। उस दौर में खाने पीने या मनोरंजन के अधिक साधन नहीं हुआ करते थे। स्वाद भी पारंपरिक थे। चौपाटी पर फूड स्टॉल के नाम पर महज तीन से चार ही स्टॉल लगते थे। करीब ढाई दशक तक यहां बीना चाट भंडार की दही गुजिया के स्वाद बरकरार रहा। मुकेश इसी भंडार पर भल्ले बनाने का कार्य करते थे। इसके बाद करीब दस वर्षो से उन्होंने यहां अलग स्टॉल लगाना शुरू कर दिया। सॉफ्ट ड्रिंक के दौर में भी दूध की बोतल का क्रेज: सेंट जोंस चौराहा की चौपाटी पर फूड स्टॉल की भीड़ में दो अलग तरह की स्टॉल भी खड़ी रहती हैं। यहां मिर्च मसालों की चटख को कम करने और गर्मी में ठंडक का अहसास देने के लिए ठंडी दूध की बोतलें हर सीजन में उपलब्ध रहती हैं। दूध और मेवे के मिश्रण से तैयार ये बोतलें महंगे बादाम मिल्क को भी मात देती हैं।

chat bot
आपका साथी