आंगनबाड़ी केंद्र पुष्टाहार लूट ले गई महिलाएं व बच्चे

निबोहरा के हीरापुरा का मामला विरोध पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बदसलूकी थाने में दी तहरीर पुलिस कर रही जांच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:05 AM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्र पुष्टाहार लूट ले गई महिलाएं व बच्चे
आंगनबाड़ी केंद्र पुष्टाहार लूट ले गई महिलाएं व बच्चे

संवाद सूत्र, फतेहाबाद: पुष्टाहार वितरण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। गर्भवती महिलाओं को बांटने के लिए लाए गए पुष्टाहार को लेकर छीना-झपटी हुई। महिलाएं व बच्चे पुष्टाहार के कई पैकेट लूट ले गए। विरोध पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बदसलूकी भी की गई। उन्होंने थाना निबोहरा में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

निबोहरा के ग्राम हीरापुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी बीते शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार का वितरण कर रही थीं। पुष्पा देवी ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे वे 33 पैकेट ही बांट पाई थीं कि एकाएक बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे पहुंच गए। उन्होंने केंद्र में रखे पुष्टाहार के पैकेट लूटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 179 पैकेट लूटकर वे भाग निकले। पुष्पा देवी के मुताबिक उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उनसे बदसलूकी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने शशि व अन्य महिलाओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। निबोहरा पुलिस का कहना है कि इस केस में वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुष्टाहार लूटने का वीडियो वायरल

पुष्टाहार लूटने का वीडियो शनिवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। 35 सेकेंड के इस वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे पुष्टाहार लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जमीन पर गिरा अनाज भी महिलाओं ने उठाकर अपने आचल में भर लिया। एक महिला बोरी भरकर पुष्टाहार ले जाती दिख रही है। केंद्र के बाहर खड़े किसी शख्स द्वारा इस वीडियो को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी