Domestic Flight: आगरा से कोलकाता, गोवा और मुंबई के लिए शुरू हों फ्लाइट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की मुलाकात। आगरा के लिए मांगीं फ्लाइट। देश-विदेश का हर पर्यटक देखने आता है ताजमहल। प्रमुख शहरों से जरूरी है एयर कनेक्टिविटी।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:13 PM (IST)
Domestic Flight: आगरा से कोलकाता, गोवा और मुंबई के लिए शुरू हों फ्लाइट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले प्रो. एसपी सिंह बघेल

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उनसे आगरा के लिए नई उड़ानों की मांग की। उन्हाेंने स्थगित चल रही फ्लाइट को दोबारा संचालित कराने को कहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने उन्हें आश्वासन प्रदान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारत आने वाले सभी पर्यटकों के केंद्र में ताजमहल होता है। ऐसा कोई पर्यटक नहीं है, जो बिना ताजमहल देखे लौट जाता हो। इसके साथ ही संगमरमर और चमड़ा उद्योग का भी प्रमुख केंद्र आगरा है। यहां बना जूता 70 फीसद भारतीय पहनते हैं। इसके साथ ही दर्जनों देशों को भी आगरा से जूता और चमड़े के दूसरे सामान का निर्यात किया जाता है। इसलिए आगरा की विदेशों से एयर कनेक्टिविटी की विशेष आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रमुख शहरों के लिए नियमित फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। इससे आगरा के पर्यटन उद्योग को लाभ होगा और पर्यटकों को भी आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष पहले दिल्ली-आगरा-खजुराहो-वाराणसी फ्लाइट शुरू हुई थी, जो वर्षों तक चलती रही। बाद में इसे सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने आगरा-कोलकाता-आगरा, गोवा वाया सूरत और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही आगरा-जम्मू-आगरा, आगरा-गुवाहाटी-आगरा, आगरा-हैदराबाद-आगरा की नियमित उड़ान शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आगरा सांसद रहते हुए वे आगरा से अहमदाबाद, मुंबई, भोपाल और बेंगलुरू के लिए उड़ान शुरू करा चुके हैं। कोरोना काल में भी अधिकतर फ्लाइट को भरपूर यात्री मिले थे। इसलिए स्थगित की गई सभी फ्लाइटें भी नियमित संचालित होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी