Theft in Agra: बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार

Theft in Agra बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार। सिकंदरा पुलिस ने खड़वाई नहर से किए गिरफ्तार सोने और चांदी के गहने बरामद। मार्च से अब तक करीब पांच-छह घरों को यह गैंग निशाना बना चुका था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:47 PM (IST)
Theft in Agra: बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार
सिकंदरा पुलिस ने खड़वाई नहर से किए गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग में शामिल पांच चोरों को सोमवार रात सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर सोने और चांदी के गहने और एक टेंपों बरामद हुआ है। टेंपो का इस्तेमाल चोरी करने में किया जाता था।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मार्च से अब तक करीब पांच-छह घरों को यह गैंग निशाना बना चुका था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में खड़वाई नहर पर चेकिंग के दौरान चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में शातिरों ने चोरी की कई घटनाएं कुबूली हैं। वे बंद घरों की दिन में रेकी कर लेते थे। कोई फेरी वाला बनकर तो कोई अन्य बहाने से कालोनी और बस्तियों में घूमता था। रेकी करने के बाद रात को शातिर टेंपो लेकर आते थे। कुछ साथी घर का ताला तोड़कर सामान समेट लेते थे। जबकि कुछ टेंपो लेकर दूर खड़े हो जाते थे। सामान समेट लेने पर टेंपो लेकर साथी पहुंच जाते थे। इसके बाद टेंपो में सामान लादकर शातिर ले जाते थे। सिकंदरा क्षेत्र में ही शातिरों ने अब तक कई घटनाएं की थीं। इनसे संबंधित गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। शातिरों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

ये हुए गिरफ्तार

शाहगंज के दौरेठा निवासी अमन, राजपुर चुंगी निवासी बाबू , ताजगंज के पुरानी मंडी निवासी शिवांकर, एत्माद्दौला के महताब बाग निवासी राहुल, नराइच निवासी सोनू कंजड़। 

chat bot
आपका साथी