मथुरा में खूनी हुई सड़क, एक के बाद एक पांच हादसों में गईं तीन जानें

यमुना एक्सप्रेस वे,बाईपास,यमुना पार, कोसीकलां और लक्ष्मी नगर में हुए हादसे। हादसों में एक दर्जन घायल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 02:12 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 02:12 PM (IST)
मथुरा में खूनी हुई सड़क, एक के बाद एक पांच हादसों में गईं तीन जानें
मथुरा में खूनी हुई सड़क, एक के बाद एक पांच हादसों में गईं तीन जानें

आगरा जेएनएन: रविवार की सुबह मथुरा की सड़के खूनी हो गईं। एक के बाद एक अलग- अलग जगह सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई और एक दर्जन घायल हो गए। घायलों में अधिकांश की हालत गंभीर है।

पहला हादसा थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा मार्ग से डीग मार्ग पर हुआ। यहां  बाईपास पर टाटा सफारी पलट जाने से गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 शनिवार देर रात थाना फरह के गांव बेरी से बरसाना के देवी सिंह की लड़की की सगाई चढ़ाकर टाटा सफारी से लौट रहे बरसाना के लोगों की गाड़ी अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे गहराई में पलट गई। चीख पुकार सुन राहगीरों ने सवारियों को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला ।

गाड़ी में सवार सूरज (17), लोकेश (19) और भगवत (55) निवासीगण बरसाना की मौत हो गई। सोनू, धीरज, प्रेम सिंह और जतिन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

धीरज की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार मथुरा के निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर बरसाना के तमाम लोग गोवर्धन पहुंच गए। बरसाना में शोक का आलम यह था कि पूरा बाजार बंद रहा। दोपहर तक मृतकों के घर की महिलाओं को मौत की सूचना नहीं दी गई थी सिर्फ दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी गई।

उधर यमुना एक्सप्रेस पर रविवार सुबह बस ने कार रौंद दी। कार में सवार तीन लोगों की हालत गंभीर है। वहीं दूसरे हादसे में खड़ी बस से टकराने से केंटर पलट गया। वहीं जमुना पार क्षेत्र में बनी सिंह पुत्र कंची लाल निवासी गोपालपुर मंडी के लिए सब्जी बेचने मैजिक से जा रहे थे। यमुना पुल पर मथुरा की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति से आ रहे थे। मैजिक की टक्कर ट्रॉली से हो गई। मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है।

chat bot
आपका साथी