आगरा के अछनेरा में लगेगा उत्तर भारत का पहला कूड़ा शोधन प्लांट

17 अक्टूबर को प्लांट का लोकार्पण होगा। लोकार्पण भाजपा सह संगठन मंत्री कर्मवीर और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी करेंगे। पांच साल के रखरखाव शुल्क सहित 1.70 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाले इस प्लांट से किसानों के लिए उपयोगी खाद बनाई जा सकेगी।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:45 PM (IST)
आगरा के अछनेरा में लगेगा उत्तर भारत का पहला कूड़ा शोधन प्लांट
अछनेरा क्षेत्र में उत्तर भारत का पहला कूड़ा शोधन प्लांट (सोलर ऊर्जा से संचालित) लगेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। अछनेरा क्षेत्र में उत्तर भारत का पहला कूड़ा शोधन प्लांट (सोलर ऊर्जा से संचालित) लगेगा। अछनेरा के नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

भगवान टाकीज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को प्लांट का लोकार्पण होगा। लोकार्पण भाजपा सह संगठन मंत्री कर्मवीर और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी करेंगे। पांच साल के रखरखाव शुल्क सहित 1.70 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाले इस प्लांट से किसानों के लिए उपयोगी खाद बनाई जा सकेगी। जीरो बिजली खपत के साथ सौर ऊर्जा पर आधारित संयंत्र की मदद से कचरे से प्लास्टिक, कंकड़, गिट्टी आदि को अलग करके इनकी बिक्री से नगर पालिका की आय में इजाफा होगा। इस दौरान कोमल सिंह सिकरवार, ब्रजमोहन अग्रवाल, मनीष सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी