फैक्‍ट्री प्रबंधन सेे वेतन मांग रहे कर्मचारियों पर फायरिंग, एक घायल Agra News

रुनकता में आरसीसी इको फ्रेंडली फैक्‍ट्री का मामला। बुधवार रात को हुआ था फैक्‍ट्री पर हंगामा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 12:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:54 PM (IST)
फैक्‍ट्री प्रबंधन सेे वेतन मांग रहे कर्मचारियों पर फायरिंग, एक घायल Agra News
फैक्‍ट्री प्रबंधन सेे वेतन मांग रहे कर्मचारियों पर फायरिंग, एक घायल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा के रुनकता में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारियों का सिक्‍योरिटी इंचार्ज से विवाद हो गया। सिक्‍योरिटी इंचार्ज द्वारा फायरिंग करने से एक कर्मचारी घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर रुनकता स्थित गोकुलम में आरसीसी इको फ्रेंडली के नाम से लोहे का सामान बनाने की फैक्ट्री है। इसमें मथुरा के थाना फरह निवासी मेघश्याम समेत कई लोग काम करते हैं। मेघश्याम का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने दो महीने से वेतन नही दिया है। बुधवार रात को फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा वेतन की मांग को लेकर हंगामा किया जा रहा था। 

इसे लेकर फैक्ट्री के सिक्‍योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार दीक्षित से कर्मचारियों का विवाद हो गया। मनोज कुमार दीक्षित ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से कर्मचारी मेघश्याम घायल हो गया। पुलिस ने मामले में सिक्‍योरिटी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी