पिनाहट में जमीन पर निर्माण के विवाद में फायरिग

एसडीएम की रोक के बावजूद जमीन पर होता रहा निर्माण कार्य पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के विरुद्ध की शांतिभंग की कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:10 AM (IST)
पिनाहट में जमीन पर निर्माण के विवाद में फायरिग
पिनाहट में जमीन पर निर्माण के विवाद में फायरिग

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के पड़ुआपूरा गांव में जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें होमगार्ड पक्ष पर फायरिग का आरोप लगाया गया है।

पिनाहट के गांव पड़ुआपुरा निवासी होमगार्ड गजेंद्र सिंह ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम बाह अब्दुल बासित से शिकायत की थी। इसमें लिखा था कि उसकी निजी भूमि पर गांव के ही मनोज ने परचून का खोखा रखा है। वह इसे नहीं हटा रहा। गुरुवार दोपहर बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंच जांच की तो परचून खोखा संचालक मनोज ने दस्तावेज पेश कर बताया कि उक्त भूमि ग्राम पंचायत की है। इस पर होमगार्ड अवैध निर्माण करा रहा है। एसडीएम ने यथास्थित के निर्देश दिए। आरोप है कि इसके बावजूद शुक्रवार सुबह होमगार्ड ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस के निर्देश पर भी उसने काम बंद नहीं किया। दोपहर बाद गई पुलिस ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी और होमगार्ड के बेटे नारायण सिंह को थाने ले गई। आरोप है कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। घर लौटकर नारायण सिंह ने चार राउंड फायरिग की। इससे दहशत व्याप्त हो गई। एसओ अमित कुमार ने बताया कि होमगार्ड पक्ष से गजेंद्र, श्रीभगवान, विष्णु और नारायण और दूसरे पक्ष मनोज और बंटू के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। सड़क किनारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

जागरण टीम, आगरा। सड़क किनारे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसके मुंह पर चोटों के निशान व कपड़े मिट्टी से सने मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बाह के बरुआ नगर निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार उर्फ रिकू दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। स्वजन ने बताया कि एक माह पूर्व अजय घर आया था, तब से यहीं था। गुरुवार की शाम को वह घर से निकला, लेकिन रात तक नहीं लौटा। सुबह स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। इधर, सड़क किनारे पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटके मिले युवक की सूचना पर स्वजन पहुंच गए। उन्होंने अजय कुमार के रूप में शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि स्वजन से पूछताछ के बाद ही असलियत सामने आएगी। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी