जमीनी रंजिश में मारपीट व फायरिंग, दो घायल

आगरा: मैनपुरी के कुरावली में जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रही रंजिश का मामला सोमवार की र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Feb 2018 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2018 12:59 PM (IST)
जमीनी रंजिश में मारपीट व फायरिंग, दो घायल
जमीनी रंजिश में मारपीट व फायरिंग, दो घायल

आगरा: मैनपुरी के कुरावली में जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रही रंजिश का मामला सोमवार की रात फिर गरमा गया। गाली गलौज के बाद हुई फायरिंग में दोनों पक्ष के एक-एक लोग गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को रेफर किया गया है। किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

थाना कुरावली के गाव जखौआ निवासी महाराज सिंह व गाव के निवासी नरेश चंद्र के बीच कुछ सालों से जमीन पर कब्?जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी होती रहती है। तीन दिन पहले भी नरेश चंद्र व महाराज सिंह के बीच विवाद हुआ था। महाराज सिंह का पुत्र राजपाल (25) दिल्ली में ट्रक चालक है। सोमवार को वह दिल्ली से वापस लौटा तो तीन दिन पहले पिता से हुए झगड़े की जानकारी हुई। वह शिकायत लेकर नरेश चंद्र के पास पहुंचा तो फिर से विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई फिर गोलिया चलने लगी। एक गोली राजपाल के पैर में लगी। वह घायल होकर गिर गया। हाथ में गोली लगने से नरेश चंद्र भी घायल हो गया। फायरिंग की खबर पर पुलिस गाव पहुंच गई। दोनों पक्षों के घायलों को कुरावली अस्पताल ले जाया गया। दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी