सैंया में जमीन के विवाद में चले फायरिंग, छह घायल

झील का पुरा में शनिवार देरशाम हुई घटना फायरिंग का वीडियो वायरल आठ लोग हिरासत में पूछताछ में जुटी पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:15 AM (IST)
सैंया में जमीन के विवाद में चले फायरिंग, छह घायल
सैंया में जमीन के विवाद में चले फायरिंग, छह घायल

जागरण टीम, आगरा। सैंया के झील का पुरा में शनिवार को जमीन के विवाद में संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ को मौके से हिरासत में लिया है। घटना में हुई फायरिग का एक वीडियो शनिवार रात वायरल हुआ। एक मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए दिख रहे हैं। एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिख रहा है।

सैंया के ग्राम झील का पुरा निवासी ओमवीर, रामवीर, कप्तान सिंह आदि गुरुवार से खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। गांव के ही लाखन सिंह ने इसका विरोध किया। कहा कि उक्त जमीन उनकी है। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। घटना में सुनीता, अमर सिंह, समेत छह लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर सैंया हंसराज भदौरिया ने बताया कि जमीन के विवाद झगड़ा हुआ है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। झोपड़ी में घुसकर महिला मूर्तिकार से मारपीट

जागरण टीम, आगरा।झोपड़ी में घुसकर महिला मूर्तिकार के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर बदमाश अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहाबाद में आगरा रोड पर सड़क किनारे मूर्तिकार परिवार झोपड़ी में रहते हैं। शुक्रवार रात 2:30 बजे बाइक से आया एक युवक नीलम पत्‍‌नी राजेंद्र की झोपड़ी में घुस गया। शोर मचाने पर उसने नीलम को घायल कर दिया। तब तक स्वजन जाग गए। यह देख वह अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि बाइक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी