आगरा देहात की संक्षिप्त खबरें

कालेज में लगे पौधों को लगाई आग जेएनएन आगरा कस्बा स्थित बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 05:25 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 05:25 AM (IST)
आगरा देहात की संक्षिप्त खबरें
आगरा देहात की संक्षिप्त खबरें

कालेज में लगे पौधों को लगाई आग

जेएनएन आगरा : कस्बा स्थित बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर लगे लगभग 12 पौधों को किसी ने आग लगाकर जला दिया। प्रिंसिपल ने घटना की शिकायत पुलिस व वन विभाग से की है। प्रिंसिपल भीम सिंह फौजदार के मुताबिक मंगलवार को कालेज के खेलकूद मैदान पर लगे 12 पौधों को किसी ने आग लगाकर जला दिया। उन्होंने बताया कि इसे पहले भी पौधों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। प्रिंसिपल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कालेज में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसमें घटना के समय एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिसिपल भीम सिंह फौजदार ने बताया कीड़ा स्थल क्षेत्र में 100 से ज्यादा पेड़ लगाए गए थे। हिगोंट खेरिया की पुलिया के पास बने स्पीड ब्रेकर

जेएनएन, आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर हिगोंट खेरिया के पास पुलिया पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी प्रभू एस सिंह ने मंगलवार रात स्पीड ब्रेकर बनवा दिए हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि हिगोंट खेरिया के पास दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए एक दिन का धरना प्रदर्शन दिया था।

chat bot
आपका साथी