और कुछ देर में होने लगे आग से बचाव के इंतजाम, जानिए क्यों

आगरा कैंट में पटाखा बाजार में आग के बाद जांच को दौड़े अफसर शहर के 17 स्थलों पर सजा है पटाखा बाजार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:24 AM (IST)
और कुछ देर में होने लगे आग से बचाव के इंतजाम, जानिए क्यों
और कुछ देर में होने लगे आग से बचाव के इंतजाम, जानिए क्यों

आगरा, जागरण संवाददाता। जिस बात का अंदेशा था। वही हुआ। शहर में सजे पटाखा बाजारों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। शनिवार शाम आगरा कैंट स्थित सुल्तानपुरा के पटाखा बाजार में जैसे ही आग लगी। इससे पुलिस-प्रशासन की आंखें खुल गईं। खुद की गर्दन को बचाने के लिए अफसरों ने संबंधित क्षेत्रों में सजे बाजार की पड़ताल की और कुछ ही देर में आग से बचाव के इंतजाम किए गए।

इस साल शहर के 17 स्थलों पर पटाखा बाजार सजा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई। शनिवार सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे। 80 फीसद पटाखा बाजार में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। यहां तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने स्थलों का सही से निरीक्षण भी नहीं किया था। सुल्तानपुरा की घटना के बाद अफसरों की नींद खुली और तब जाकर इंतजाम कराए गए। खरीदारी करना भूले अफसर

शनिवार शाम कई प्रशासनिक अफसर परिवार के साथ खरीदारी कर रहे थे। जैसे ही सुल्तानपुरा के पटाखा बाजार में आग लगने की सूचना मिली। वे खरीदारी करना भूल गए। परिवार को छोड़कर बाजार की जांच के लिए निकल पड़े।

कोठी मीना बाजार मैदान की कराई गई वीडियोग्राफी

कोठी मीना बाजार मैदान की वीडियोग्राफी कराई गई है, जिससे दुकानों की सही संख्या का पता चल सके। क्योंकि जमीन को किराए पर उठाया जाता है। इसका किराया न्यूनतम एक रुपये प्रति गज है।

इन क्षेत्रों में सजा पटाखा बाजार

स्थल का नाम, लाइसेंस की संख्या

- कोठी मीना बाजार मैदान, 48

- जीआइसी मैदान, 16

- आवास विकास सेक्टर 11 और 12, 39

- बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान, 6

- बालूगंज पुलिस चौकी के पास का मैदान, 3

- तुलसी फॉर्म हाउस बल्केश्वर, 5

- कंपनी गार्डन का मैदान, 23

- एनसी वैदिक इंटर कॉलेज का मैदान, 13

- भोलानाथ गुलाबचंद स्कूल का मैदान, 3

- जैन मंदिर के पास का मैदान, हनुमान नगर, 4

- कालिंदी विहार सौ फुटा रोड, 43

- टंकी वाला पार्क, ट्रांस यमुना कॉलोनी, 5

- हाथी घाट बाबा गुलाटीदास मंदिर के पास खाली जगह, 12

- तालाब किनारे रुनकता, 3

- एंथम आवास विकास सेक्टर 15, 29

- अबुल उल्लाह की दरगाह, 29

- शक्ति नगर का मैदान, 11

- पटाखा बाजारों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम के आदेश दिए गए थे। प्रमुख जगहों पर दमकल भी खड़ी होनी थीं।

केपी सिंह, एडीएम सिटी - सुल्तानपुरा के पटाखा बाजार में आग कैसी लगी। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। खासकर आग से बचाव के इंतजाम थे या नहीं।

एनजी रवि कुमार, डीएम

chat bot
आपका साथी