आगरा में बंद होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल ने आग बुझाई

आगरा के ईदगाह में स्थित एक बंद होटल के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लग गई। जानकारी होने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:39 PM (IST)
आगरा में बंद होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल ने आग बुझाई
रकाबगंज स्थित होटल रिज के बेसमेंट में पड़े कबाड़ में आग लग गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के ईदगाह में स्थित एक बंद होटल के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लग गई। जानकारी होने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। आग कबाड़ में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

रकाबगंज स्थित होटल रिज काफी समय से बंद पड़ा है। होटल के बेसमेंट में कबाड़ भरा हुआ था। शुक्रवार सुबह 11 बजे होटल के बेसमेंट में पड़े कबाड़ में आग लग गई। थोड़ी देर में ही बेसमेंट से धुआं निकलने लगा। इससे आसपास रहने वाले लोग डर गए। अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। रकाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों को समझाकर होटल से दूर हटाया। इसके बाद ट्रैफिक को रोका गया। जानकारी होते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को काबू में किया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। होटल प्रबंधन और दमकलकर्मी आग लगने का कारण पता कर रहे हैं। आग की चपेट में आकर कबाड़ का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण हुए नुकसान का भी अभी तक आकलन नहीं हो सका है। होटल के बेसमेंट में जले हुए और बचे हुए जूते पड़े थे। इसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग प्लास्टिक के सामान और जूतों में लगी थी, इसलिए जल्दी बेसमेंट में फैल गई थी।

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि बंद होटल में आग लगी थी। दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया है। बेसमेंट में कबाड़ जैसा कुछ सामान पड़ा था। यह जल गया है। कबाड़ में क्या सामान रखा था? इसकी अभी तक जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी