बरहन में अचार फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

फायरब्रिगेड ने एक घंटे बाद पाया आग पर काबू शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 06:25 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 06:25 AM (IST)
बरहन में अचार फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बरहन में अचार फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जागरण सिटी, आगरा। बरहन की अचार फैक्ट्री में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। फायरब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बरहन के बैनई कलां निवासी नाहर सिंह की घर से 500 मीटर दूर सूर्या फ्रूट्स नाम से अचार फैक्ट्री है। उनकी पत्‍‌नी शशि देवी इसे संचालित करती हैं। यहां मिक्स अचार तैयार कर इसे बिक्री के लिए दुकानों व आसपास के गांवों में भेजा जाता है। बुधवार तड़के करीब तीन बजे फैक्ट्री से धुआं निकलते देख लोग जुट गए। कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। लोगों ने पानी डालकर इस पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नाहर सिंह ने बताया कि आग में उनकी पांच लाख की मशीनें समेत काफी सामान जल गया। लाठी-डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल

जागरण सिटी, आगरा। मलपुरा के नगला बसुआ में 15 दिसंबर को हुए झगड़े के तीन वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे है।

इसमें एक वीडियो 11 सैकेंड, 48 सैकेंड पांच मिनट 12 सैकेंड का है। वीडियों में दबंग एक युवक को गाव में ही सड़क पर लाठी-डंडों से पीट रहे है। वीडियों में पीड़ित के चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है। कुछ लोग उसे बचा रहे है उनपर हमलावर ईट पत्थर फेंक रहे है। झगडे़ में महिला और युवतियां भी नजर आ रही है। झगड़े का मामला पीड़ित चंद्रपाल ने बच्चू, सतेंद्र उर्फ गोरा, सैलू, रंजू और कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन वीडियो के साथ चंद्रपाल के बयान संबधी भी एक वीडियो वायरल है। इसमें वह मलपुरा पुलिस पर तहरीर बदलवाकर लिखने का आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने खुद के हस्ताक्षर की तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी