खेरागढ़ में आग की लपटों में जल गई पांच झोपड़ियां

पास-पास हैं पांच भाइयों की झोपड़ी ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू सूचना के ढाई घंटे बाद पहुंची फायरब्रिगेड देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 06:15 AM (IST)
खेरागढ़ में आग की लपटों में जल गई पांच झोपड़ियां
खेरागढ़ में आग की लपटों में जल गई पांच झोपड़ियां

जागरण टीम, आगरा। किसान के घर में लगी आग की चपेट में आकर पांच भाइयों की झोपड़ियां जल गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के ढाई घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची, तब तक आग बुझा दी गई थी।

खेरागढ़ के गांव रुधऊ निवासी किसान रन सिंह ने बताया कि उनके भाई सालिगराम, नौरंगी, कोक सिंह और पंचम सिंह की झोपड़ियां पास-पास हैं। सोमवार दोपहर आग सबसे पहले उनके छप्पर में लगी। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गई और चारों भाइयों की झोपड़ियों तक पहुंच गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोगों ने पानी डालकर काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की चपेट में आकर उनकी दो दुधारू गाय और एक बछड़ा भी मर गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से रन सिंह के घर में रखा अनाज, शादी का सामान, कपड़े, नकदी जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के ढाई घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हादसे की सूचना पर राजस्व निरीक्षक रामगोपाल अग्रवाल, पशु चिकित्सक केदारनाथ ने भी मौका मुआयना किया। किसान भाइयों ने मुआवजे की मांग की है। 29 अप्रैल को है बेटी की शादी, घर में चल रही थी तैयारियां

किसान रन सिंह की बेटी पूजा का विवाह 29 अप्रैल को है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ सामान खरीद लिया गया था, कुछ लाने की तैयारी थी। रन सिंह ने बताया कि आग ने उनका सब कुछ बर्बाद कर दिया। बेटी के हाथ पीले कैंसे होंगे, यही चिंता उन्हें खाए जा रही है। शार्ट सर्किट से डेयरी में लगी आग

जागरण टीम, आगरा। किरावली-रुनकत मार्ग पर रविवार देररात डेयरी की दुकान में लगी आग से लाखों का माल जल गया। अभुआपुरा निवासी जुगेंद्र सिंह की मोनू डेयरी में रविवार रात 12 बजे धुआं उठते ही लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर डेयरी स्वामी भी पहुंच गए। फायरब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर डेयरी में रखा सारा माज जल गया। लपटों से दुकान की दीवारें भी चटक गई हैं। डेयरी स्वामी ने आग का कारण शार्ट सर्किट बताया है।

chat bot
आपका साथी