खेत पर रखी करब में आग, हजारों का नुकसान

12 बोरे डीएपी 14 बोरे आलू और 15 बीघा का पुआल जल गया बरहन के गोहिला गांव में खेत पर सोमवार की रात हुआ हादसा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST)
खेत पर रखी करब में आग, हजारों का नुकसान
खेत पर रखी करब में आग, हजारों का नुकसान

जेएनएन, आगरा। घेर में रखी करब में सोमवार रात आग लग गई। इससे वहां रखे आलू और डीएपी के बोरे जल गए। फायरब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बरहन के गोहिला निवासी शिशुपाल सिंह का गांव के बाहर ट्यूबवेल है। उनके पास ही घेर हैं। सोमवार रात शिशुपाल घेर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे घेर में रखी करब में अचानक आग लग गई। लपटें उठते देख उन्होंने शोर मचाया। यह देख बेटा सुमित और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने काबू की कोशिश की लेकिन विकराल लपटें देख वे पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर काल के बाद आधा घंटे में फायरब्रिगेड पहुंची। उसने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। किसान शिशुपाल ने बताया कि आग में 12 बोरे डीएपी, बोवाई के लिए लाए गए 14 बोरे आलू, करीब 15 बीघा पुआल जल गया। शिशुपाल ने हजारों का नुकसान बताया है। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी