आगरा के यमुना पार में फर्नीचर गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी लगी आग, लाखों का नुकसान

एत्माद्दौला के शोभा नगर की घटना। विकराल लपटें देख दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग। गोदाम से बाहर आकर कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग काबू करने का प्रयास किया। तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:35 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:35 AM (IST)
आगरा के यमुना पार में फर्नीचर गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी लगी आग, लाखों का नुकसान
शोभानगर में फर्नीचर गोदाम से उठतीं आग की लपटें।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के शोभा नगर में एक फर्नीचर गोदाम में बुधवार की शाम को शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गोदाम से निकलती विकराल लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे प्रयास के बाद आग को काबू में किया।

विजय नगर निवासी रोहित सिंघल का का शोभा नगर रामलीला मैदान के पास फर्नीचर बनाने का कारखाना है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय पहली व दूसरी मंजिल पर 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। प्रथम तल पर आग लगने से वहां काम करते कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गोदाम से बाहर आकर कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग काबू करने का प्रयास किया। तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं।

लपटें घराें तक पहुंचने की आशंका पर आसपास घरों में रहने वाले लोग निकल आए।मौके पर फायर ब्रिगेड की गा़ड़ियां पहुंच गईं। उन्होंने कई घंटे प्रयास के बाद आग को काबू में किया। तब तक वहां रखा सारा माल जलकर खाक हो चुका था। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

chat bot
आपका साथी