एत्मादपुर में चारपाई पर सोती महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

सिकतरा गांव का मामला ससुर देवर और देवरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:40 AM (IST)
एत्मादपुर में चारपाई पर सोती महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
एत्मादपुर में चारपाई पर सोती महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

जागरण टीम, आगरा। सोते समय चारपाई को आग लगाकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। मामले में पीड़िता के पति ने ससुर, देवर व देवरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

एत्मादपुर के मुहल्ला सत्ता निवासी राजू ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी हिना का विवाह नौ वर्ष पूर्व सिकतरा निवासी बशीर खां पुत्र बनने खां के साथ हुआ थ। आरोप है कि बच्चों के विवाद में स्वजन में कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए ससुर बन्ने खां, देवर आरिफ और देवरानी निशा ने चारपाई पर सोते समय उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार सेनी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित बनने बन्ने खां और उसके बेटे आरिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को गोली मारी

जागरण टीम, आगरा। घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

खेरागढ़ के महमदगढ़ निवासी किरन और उसके छोटे भाई विजय सिंह का विवाह छह वर्ष पूर्व गीता व उसकी छोटी बहन के साथ हुआ था। सोमवार शाम को गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग किरन के घर पहुंचे तो उसकी पत्‍‌नी गीता लहूलुहान थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देख आगरा रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर खेरागढ़ बलवान सिंह ने बताया कि विजय सिंह ने घरेलू विवाद में भाभी गीता को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। महिला के मायका पक्ष की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी