एटा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक रामेश्वर के खिलाफ अवैध कब्जे की एफआईआर

एटा सदर तहसील की ग्राम पंचायत शीतलपुर की कुछ जमीन अभिलेखों में बंजर दर्ज है जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया। एफआईआर में पांच गाटा संख्या दर्शाई हैं जिन पर सपा नेताओं का अवैध कब्जा बताया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:10 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:10 PM (IST)
एटा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक रामेश्वर के खिलाफ अवैध कब्जे की एफआईआर
बंजर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जेएनएन। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व उनके बड़े भाई अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ एटा शहर कोतवाली में जमीन पर अवैध कब्जे की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सदर तहसील की ग्राम पंचायत शीतलपुर की कुछ जमीन अभिलेखों में बंजर दर्ज है जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया। एफआईआर में पांच गाटा संख्या दर्शाई हैं जिन पर सपा नेताओं का अवैध कब्जा बताया गया है। प्रशासन ने हाल ही में अभिलेखों की छानबीन कराई थी। चार दिन पूर्व मंडी समिति के बाहर बने जुगेंद्र के मार्केट में स्थित दो दुकानों को प्रशासन ने ढहा दिया था। इन दुकानों को प्रशासन ने अवैध बताया जबकि सपा नेता इस जगह पर अपना मालिकाना हक जताते रहे। इन्हीं दुकानों के बराबर सिटी कोतवाली बनाने के लिए जगह चिन्हित है। पांच गाटा नंबरों पर अवैध कब्जे के चलते आरोपितों पर धारा 67(1) के तहत जुर्माना की कार्रवाई भी पूर्व में हो चुकी है। एफआईआर में भी इस कार्रवाई का जिक्र है। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी नजदीक है जिसमें जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव सपा से घोषित प्रत्याशी हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दवाब बनाने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम अबुल कलाम ने बताया कि पांच गाटा नंबरों वाली जगह पर अवैध कब्जा किया गया है। यह जमीन अभिलेखों में बंजर दर्ज है। 

chat bot
आपका साथी