महिला का बैग काटकर उड़ाए 50 हजार रुपये

बाह की एसबीआइ शाखा से रकम निकालकर लौटते समय हुई घटना बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:15 AM (IST)
महिला का बैग काटकर उड़ाए 50 हजार रुपये
महिला का बैग काटकर उड़ाए 50 हजार रुपये

जागरण टीम, आगरा। बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर आ रही महिला का बैग काटकर रकम उड़ा दी गई। पुलिस बैंक शाखा व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है।

बाह के अशोक नगर निवासी कांति देवी पत्‍‌नी अंबेश शुक्रवार दोपहर एक बजे एसबीआइ की शाखा में गई थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कैश काउंटर से रकम ली और बैग में रख ली। इसके बाद वे बैंक से बाहर आ गई। पास की ही फोटोस्टेट की दुकान पर पहुंचीं। शक होने पर बैग देखा तो वह नीचे से कटा हुआ था। बैग से 50 हजार रुपये उड़ाने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बैंक व फोटोस्टेट की दुकान पर पता किया लेकिन शातिरों का पता नहीं चला। पीड़िता ने थाना बाह में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। बागपत का हिस्ट्रीशीटर कर रहा था गोकशी

जागरण टीम, आगरा। बागपत का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों संग गोकशी कर रहा था। फतेहाबाद पुलिस ने उसे दो अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। उसने तीन सितंबर को टडावली के जंगल में गोवंश काटने की घटना कुबूल की है।

फतेहाबाद के टडावली गांव के जंगल में तीन सितंबर को गोवंश के अवशेष मिले थे। हिदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के विरोध के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी पूर्वी अशोक वेंकट के. ने बताया कि गुरुवार रात चेकिंग के दौरान बरीपुरा के पास से कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से छुरा, रस्सी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। उन्होंने अपने नाम फहीम उर्फ टेढ़ा, मुहम्मद परवेज निवासीगण केतीपुरा, कोतवाली, बागपत और नेमीचंद निवासी टडावली, फतेहाबाद बताए। जांच में पता चला कि फहीम उर्फ टेड़ा बागपत का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे बेसहारा गोवंश को सुनसान स्थान पर ले जाकर काट देते थे। साथ ही मांस को बाजार में बेच देते थे।

chat bot
आपका साथी