आगरा में दहेज में तीन लाख न मिलने पर मंगेतर बोला तुम फांसी लगा लो, मैं भी तीसरी मंजिल से कूद रहा हूं

आगरा के जगदीशपुरा के श्याम नगर की घटना ईद के बाद होना था निकाह। लाॅॅकडाउन के चलते लड़़की के स्वजन नहीं कर सके मकान का सौदा। नहीं पसीजी पुलिस तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज किया मुकदमा। ऐन वक्‍त पर की थी दहेज में बुलट देने की भी मांग।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:00 AM (IST)
आगरा में दहेज में तीन लाख न मिलने पर मंगेतर बोला तुम फांसी लगा लो, मैं भी तीसरी मंजिल से कूद रहा हूं
आगरा में मंगेतर ने युवती को उकसा कर खुदकशी करा दी। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। निकाह से पहले लड़के वालों ने दहेज में तीन लाख रुपये मांग लिए। कोरोना संकमण के चलते लाॅॅकडाउन में रकम का इंतजाम नहींं होने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। मंगेतर का फोन आने के बाद लड़की ने कमरे में जाकर पंखे से रस्सी बांध फंदा अपने गले में कस लिया। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। मगर, महिलाओं के प्रति अपराध को गंभीरता से लेने के अधिकारियों के आदेश के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल करती रही। कई घंटे बाद पीड़ित का मुकदमा दर्ज किया गया।

मामला जगदीशपुरा के श्याम नगर की रहने वाली रूबीना का है। वह 22 साल की थी। मां समीना के अनुसार उन्होंने बेटी रूबीना का रिश्ता के बोदला इलाके के रहने वाले खैरून से तय किया था। ईद के बाद बेटी का निकाह करने की तैयारी थी। कुछ दिन पहले ही लड़के वालों ने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग रख दी। सगाई पर पर बुलट देने की मांग करने लगे। बेटी की खुशी के लिए उन्होंने अपना मकान बेचने का फैसला किया। वह मकान को गिरवी करने की कोशिश में जुट गईं।

इसी बीच लाकडाउन होने के चलते मकान गिरवी नहीं हो सका। समीना का आरोप है इस पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। चार चार मई को मंगेतर का उनकी बेटी के पास फाेन आया। उसने कहाकि घर वाले रिश्ता करने से मना कर रहे हैं। इसलिए फांसी लगा लो, मैं भी तीन मंजिल से कूद रहा हूं। इस पर उनकी बेटी रूबीना ने कमरे में जाकर पंखे मेंर दुपट्टे से फंदा लगा अपनी गले पर कस लिया। मंगेतर ने रूबीना के भाई को फोन करके इसकी जानकारी दी। उसे गंभीर हालत में फंदे से नीचे उतारा। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने मंगेतर के खिलाफ थाने पर तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कई घंटे तक टालमटोल करती रही। वहीं, मामले में इंस्पेक्टर जगदीशपुरा सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

फोन पर 25 सेकेंड से ज्यादा समय तक की बात

रूबीना के स्वजन का आरोप है कि मंगेतर ने चार मई की दोपहर में उनकी बेटी से 25 सेकेंड से ज्यादा समय तक बात की थी। उसे खुदकुशी करने के लिए उकसाया। लड़की ने जब गले पर फंदा कस लिया तो मंगेतर ने उसके भाई को फोन करके इसकी जानकारी दी।

वीडियाे कॉल करने की आशंका

रूबीना के परिवार को आशंका है कि खुदकुशी से पहले मंगेतर ने उसे वीडियो कॉल की थी। शायद इसीलिए उसे रूबीना को अपने गले पर फंदा कसता देख इसकी जानकारी उसके भाई को दी। 

chat bot
आपका साथी