आज वाहनों को टोलफ्री निकलवाने को जुटेंगे किसान

बमरौली कटरा में किसान यूनियन टिकैट गुट ने बैठक में लिया निर्णय14 दिसंबर को बमरौली कटारा से कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे किसान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 06:07 AM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 06:07 AM (IST)
आज वाहनों को टोलफ्री निकलवाने को जुटेंगे किसान
आज वाहनों को टोलफ्री निकलवाने को जुटेंगे किसान

जेएनएन, आगरा। किसान यूनियन टिकैत गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रधान मार्केट बमरौली कटारा पर आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि शनिवार को रहनकला टोलप्लाजा पर पहुंच कर वाहनों को टोल फ्री निकलवाएंगे।

बैठक में किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि वाहनों को टोलफ्री निकलवाने के लिए किसान शनिवार को जुटेंगे। वहीं 14 दिसंबर को यूनियन के निर्देशानुसार घेरा डालो, डेरा डालों के तहत किसान बमरौली कटारा से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। जहा भी प्रशासन किसानों को रोकेगा, किसान वहीं अपना डेरा डाल देगें। यहां जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, सुरेश चंद्र तौमर, सुरेंद्र सिंह परिहार, महासचिव राजेश शर्मा, नत्थू सिंह धाकरे, ओपी सिंह, पप्पू वर्मा, विजेंद्र सिंह तौमर, तातीराम जादौन, बालकिशोर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

पुलिस बल रहा तैनात :

किसानों द्वारा टोल प्लाजा को फ्री करने की सूचना पर शुक्रवार से ही पुलिस बल रहनकला टोल प्लाजा तैनात हो गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टोल प्लाजा पर तैनात है। पार्टी की ताकत होते है कार्यकर्ता

जेएनएन, आगरा। भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनने के बाद कर्मवीर सिंह के पहली बार कस्बा आने पर पूर्व जिला मंत्री मनोज सिकरवार के आवास पर स्वागत किया गया।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं का होता है।ं पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि खंदौली से मेरा बहुत नजदीकी नाता रहा है। मैंने यहां तीन साल प्रसारक के रूप में कार्य किया है। श्याम सुंदर परमार, रजत कश्यप, प्रमोद झा, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी, प्रशात, भरत सिंह, हर्ष, मनु आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन

खंदौली में पूर्व जिला मंत्री मनोज सिकरवार के आवास पर कर्मवीर सिंह का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता फोटो नंबर 41 में

chat bot
आपका साथी