Protest for Sugar Mill: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग लेकर किसानों का मथुरा हाईवे पर प्रदर्शन

Protest for Sugar Mill सान नेताओं ने लोहे की जंजीर डालकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। ट्रैक्टर रैली के प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। धरना स्थल किसान नेताओं ने धरने को संबोधित किया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:49 PM (IST)
Protest for Sugar Mill: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग लेकर किसानों का मथुरा हाईवे पर प्रदर्शन
मथुरा के छाता में ट्रैक्टर रैली के दौरन किसान।

आगरा, जागरण टीम। छाता तहसील मुख्यालय पर बुधवार को सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन टिकैट के संयुक्त तत्वावधान ट्रैक्टर रैली निकाली। मथुरा में रैली गांव सेमरी से आरंभ होती हुई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कस्बा पहुंची। नगर भ्रमण करने के बाद तहसील मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। किसान नेताओं ने लोहे की जंजीर डालकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। ट्रैक्टर रैली के प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। धरना स्थल किसान नेताओं ने धरने को संबोधित किया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार द्वारा किसानों को आह्वान करते हुए कहा कि वह शुगर मिल चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जब तक चीनी मिल चालू नहीं होती किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके इस आंदोलन में उनके साथ रहेंगे। किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, प्रहलाद चौधरी, दीपक चौधरी, चंद्रपाल सिंह यदुवंशी, ठाकुर मुरारी सिंह सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी