भैंस चोरी के लिए गला घोंटकर की थी किसान की हत्या

20 अगस्त को सैंया में मिला था शव दो हत्यारोपित किए गए गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:15 AM (IST)
भैंस चोरी के लिए गला घोंटकर की थी किसान की हत्या
भैंस चोरी के लिए गला घोंटकर की थी किसान की हत्या

जागरण टीम, आगरा। भैंस चोरी के लिए किसान की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। सैंया पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर इसका पर्दाफाश किया है। गुरुवार को एसएसपी मुनिराज ने पुलिस लाइन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को सैंया के दखलीपुरा निवासी 62 वर्षीय भगवंत सिंह सात भैंसों को चराने निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटने पर स्वजन ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार रात एसओ सैंया अरविंद निर्वाल चेकिंग कर रहे थे, तभी जौनई से सिकंदरपुर की ओर भैंस लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपितों में रोहताश निवासी नगला कुंवरसेन, कागारौल और जबर सिंह निवासी प्रगतिपुरम, मुड़सान, सादाबाद, हाथरस हैं। पूछताछ में उन्होंने किसान भगवंत सिंह की हत्या की बात स्वीकार की। बताया कि उन्होंने ही गला घोंटकर भगवंत सिंह की हत्या की थी। इसके बाद सातों भैसों को ले गए थे। इसमें उनके साथ रवि निवासी लक्ष्मीनगर, जमुनापार, मथुरा भी शामिल था। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से तीन पशु व 42200 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसएसपी के मुताबिक फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। आभूषणों से भरा बैग ले गई ब्यूटी पार्लर संचालिका, मुकदमा

जागरण टीम, आगरा। सहेली का आभूषणों से भरा बैग चोरी करने के मामले में सैंया थाने में ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। सैंया निवासी काजल का आरोप है कि सात अक्टूबर को मुख्य बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाने वाली महिला सुमन उनके घर से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग चोरी कर ले गई थी। काजल के पूछने पर सुमन ने चोरी की बात स्वीकार तो की लेकिन वह इसे लौटाने में आनाकानी करने लगी। एसओ अरविंद निर्वाल ने बताया कि एसएसपी से शिकायत के बाद उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित महिला की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी