सरकार की योजनाओं से किसानों का स्तर होगा ऊंचा

किसान मोर्चा की ओर से फतेहाबाद के पक्कापुरा गांव में किया गया चौपाल का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:20 AM (IST)
सरकार की योजनाओं से किसानों का स्तर होगा ऊंचा
सरकार की योजनाओं से किसानों का स्तर होगा ऊंचा

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद के गांव पक्कापुरा में किसान मोर्चा ने शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। वर्तमान विपक्ष भोले-भाले किसानों को मुद्दा बनाकर राजनीति कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री योगी के कार्यों पर पूर्ण विश्वास है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को हितैषी नहीं हैं। विधायक जितेंद्र वर्मा ने किसानों की मांग पर ग्राम पंचायत स्वारा में गौशाला और हेल्थ कैंप लगवाने का लोगों को आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, जय प्रकाश वर्मा, प्रदीप बघेल, राजेंद्र वर्मा, प्रधान लाखन सिंह, विक्रम सिंह, चौधरी हरिप्रसाद, वीरेंद्र शर्मा, अखिल गुप्ता मौजूद रहे। किसानों के लिए सरकार चला रही योजनाएं

जागरण टीम, आगरा। बाह के कस्बा जरार में किसान मोर्चा के बैनर तले बैठक में किसानों व ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई है। विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि सरकार किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सोशल हेल्थ कार्ड, आदि योजनाएं चला रही है। बैठक में प्रदीप चौहान, संतोष सिंह गहलौत, प्रदीप भदौरिया, रामबरन कुशवाह, सोनू सैंथिया, श्याम वीर, राजू बघेल, गौरव बघेल, नंद किशोर दुबे, मुकेश पाराशर, अर्जुन तोमर, आशीष कुशवाह राजेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। किसानों को बांटा सरसों का बीज

जागरण टीम, आगरा। कृषि विभाग की ओर से शनिवार को गांव पीपल खेड़ा में किसान चौपाल लगाई गई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक महेश गोयल ने किसानों को निश्शुल्क सरसों का बीज वितरित किया।

विधायक ने किसानों को सरकार की योजनाओं के साथ खाद और बीज के प्रयोग और आधुनिक तरीकों की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने बताया कि किसान खेत की मिट्टी की समय पर जांच कराएं। मिट्टी के हिसाब से फसल लगाएं तो उपज अधिक हो सकती है। जैविक खाद्य का प्रयोग अधिक करें। उन्होंने बताया कि सरकार उपज बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कृषि विभाग किसानों से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का निदान करने के लिए तत्पर है। खेरागढ़ ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाहर, डा. श्यामवीर सिंह, राजवीर सिंह बघेल, शिवदत्त परमार, राहुल राजावत, सूरज पांडे, तारा सिंह, नरेंद्र सिंह, सुधाकर, सुरेश सिकरवार, जगदीश सिकरवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी