Beauty and Fashion: ब्यूटी एंड फैशन टिप्स देंगी मशहूर इंफ्लुएंसर अफशा खान, एक वेब सीरीज की भी तैयारी

अफशा कई मिलेनियल्स और जैन-जेड कम्युनिटी के लिए एक आइडल बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन ट्रेडिशनल को फॉलो करते हुए इंडियन वूमेन की ब्यूटी को खूबसूरती के साथ पेश किया है। इसको लेकर वे इस समय चर्चाओं में हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:10 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:10 PM (IST)
Beauty and Fashion: ब्यूटी एंड फैशन टिप्स देंगी मशहूर इंफ्लुएंसर अफशा खान, एक वेब सीरीज की भी तैयारी
अफशा खान का ट्रेडिशनल लुक का ये फोटो इंटरनेट पर चर्चाओं में है।

आगरा, जेएनएन। डिजिटल कम्युनिटी में लोकप्रियता हासिल करने के बाद मशहूर इन्फ्लुएंसर और टिकटोक सेंसेशन अफशा खान अब ग्लैमर और ब्यूटी इंडस्ट्री की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने क्रिएटर गैंग के साथ फैशन के लिए उत्साही लोगों से बातचीत कर एक बज़ क्रिएट किया, जिसे काफी पसंद किया गया। अफशा ने बताया कि जल्द ही एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए वे आगरा आ रही हैं, जहां सीरीज के कुछ दृश्य शूट किए जाएंगे। इसके लिए लोकेशन का चयन किया जा रहा है।

आगरा में देंगी ब्यूटी आर्टिस्ट बनने के टिप्स

अफशा कई मिलेनियल्स और जैन-जेड कम्युनिटी के लिए एक आइडल बन चुकी हैं। उन्होंने फोन पर बातचीत में बताया कि आगरा में शूट के साथ ही कुछ फैशन और ब्यूटी अकेडमीज में गर्ल्स को ब्यूटी आर्टिस्ट के टिप्स भी देंगी। पहले टिकटोक पर उनके तीन मिलियन से अधिक फॉलोवर्स और वीडियोज पर 35 मिलियन से अधिक टोटल लाइक्स थे।

अफशा ने बताया कि हाल ही में उन्‍होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट से उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। इस पोस्ट की तस्वीर में उन्होंने इंडियन ट्रेडिशनल को फॉलो करते हुए इंडियन वूमेन की ब्यूटी को खूबसूरती के साथ पेश किया तभी से उनके फ़ॉलोअर्स, आर्टिस्टिक टैलेंट को निखारने के लिए वर्कशॉप्स ऑर्गनाइज करने की मांग करने लगे थे और इसके लिए ताजमहल के शहर से बेहतर दूसरी जगह है नहीं।

chat bot
आपका साथी