Theft in Agra: आगरा में परिवार सोता रहा, चाेरों ने ताले खोलकर पार की नकदी और गहने

Theft in Agra ताजगंज के बुढ़ाना में दो भाइयों के घर को चोरों ने बनाया निशाना। आंगन में सो रहे थे परिवार के सदस्य नहीं लगी चोरों की भनक। घर से 15 तोले सोने के गहने और एक किग्रा चांदी व 28 हजार रुपये चोरी कर लिए।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:32 PM (IST)
Theft in Agra: आगरा में परिवार सोता रहा, चाेरों ने ताले खोलकर पार की नकदी और गहने
आंगन में सो रहे थे परिवार के सदस्य, नहीं लगी चोरों की भनक।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के बुढ़ाना में शनिवार रात चोरों ने दो भाइयाें के घर को निशाना बना लिया। परिवार के सदस्य ताले लगाकर आंगन में सो रहे थे। उनके पास से चाबी लेकर चोरों ने ताले खोल लिए। इसके बाद घर में रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी कर लिए।सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

आगरा के बुढ़ाना क्षेत्र के निवासी कंचन सिंह के दो बेटे सुरेश और सुरेंद्र के मकान बराबर में हैं। दोनों भाई शनिवार रात को शादी समारोह में गए थे। रात 12 बजे वे लौटकर आए। इसके बाद खेत में सिंचाई के लिए चले गए थे। परिवार की महिलाएं और बच्चे आंगन में ही सो रहे में चोर छत के रास्ते से उनके घर में दाखिल हो गए। आंगन में पंखा चल रहा था। इसलिए चोरों की आहट सुनाई नहीं दी। चोरों ने कमरे की चाबी भी चारपाई से उठा ली, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों के घरों में से नकदी और गहने चोरी कर लिए। एक भाई के घर से 15 तोले सोने के गहने और एक किग्रा चांदी व 28 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं दूसरे भाई के घर से तीन हजार रुपये और सोने के गहने चोरी कर लिए। सुबह चार बजे परिवार के सदस्य जागे तब उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद सुबह पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि दो भाइयों के घरों में चोरी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी