18 महीने से नहीं मिला राशन

आगरा: घर में अनाज नहीं है। पास की दुकान से उधार लिया है। राशन विक्रेता ने 18 महीने से गेहूं चावल नहीं दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:00 AM (IST)
18 महीने से नहीं मिला राशन
18 महीने से नहीं मिला राशन

आगरा: घर में अनाज नहीं है। पास की दुकान से उधार लिया है। राशन विक्रेता ने 18 महीने से गेहूं, चावल नहीं दिया है। तेल तो एक साल हो गए मिला ही नहीं है। ऐसा कोई एक नहीं दर्जनों कार्ड धारक हैं। ककरेठा में जागरण की टीम पहुंची तो सभी का दर्द बाहर आ गया।

लोगों ने बताया कि राशन विक्रेता जब मन होता है तभी दुकान खोलते हैं। मन हुआ तो पांच से 10 लोगों को वितरण किया जाता है। ऐसे में अगर कोई और पहुंच जाए तो उससे हद दर्जे की अभद्रता की जाती है। महीनों से राशन नहीं मिला। अगर कभी दुकान खुल भी जाती है, तो हमें ये कह भगा दिया जाता है कि अभी राशन आया नहीं है।

विद्या देवी वितरण दिवस में कभी दुकान खुली ही नहीं मिली। चार महीने पहले एक बार दुकान पर राशन देखा तो अभद्रता कर भगा दिया।

शांति देवी

राशन विक्रेता ने 18 महीने से हमें राशन ही नहीं दिया है। अधिकारियों से भी शिकायत कर ली, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विजय लक्ष्मी

विक्रेता कभी मशीन खराब तो कभी राशन नहीं आने की कह टाल देते हैं। एक दिन दुकान खुली देख पहुंच गई तो धक्का देकर भगा दिया।

सरोज देवी

वेदप्रकाश की दुकान नहीं खुलती है। पास में हमारा घर होने से अकसर वितरण दिवस पर घर पर भीड़ लग जाती है। समस्या को अधिकारियों तक पहुंचा दिया है। कार्रवाई का इंतजार है।

विकलेश यादव, पार्षद

संबंधित राशन विक्रेता की शिकायत पहले भी आ चुकी है। उसकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

उमेश चंद्र मिश्रा, डीएसओ

chat bot
आपका साथी