Events in Agra: फाल्गुन की मस्ती में छूटेगी हंसी की फुहार, गौर पूर्णिमा महोत्सव का होगा श्रीगणेश, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

कमला नगर रश्मि नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव का श्रीगणेश शनिवार को होगा। इसके पहले दिन तीसरे पहर पांच से सात बजे तक गौर कथा सुनाई जाएगी। वहीं शहर में अलग अलग जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 07:42 AM (IST)
Events in Agra: फाल्गुन की मस्ती में छूटेगी हंसी की फुहार, गौर पूर्णिमा महोत्सव का होगा श्रीगणेश, जानिए और क्या होगा आगरा में खास
ताजनगरी में शनिवार को होली मिलन समारोह की धूम रहेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। संस्कार भारती की विजय नगर शाखा शनिवार को हास्य कवि सम्मेलन अट्टहास 2021 का आयोजन करेगी। विजय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में होने वाले कार्यक्रम में लाफ्टर शो विजेता सुरेश अलबेला, कुमार मनोज, सपना सोनी, सबरस मुस्सानी और पवन आगरी आदि कवि अपने हास्य की रस लहरियों से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी बोहत्रे रोहन प्रमोद होंगे, जबकि मुख्यवक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के विभाग संघ चालक भवेंद्र जी करेंगे। साथ में मेयर नवीन जैन, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश बघेल आदि मौजूद रहेंगे।

गौर पूर्णिमा महोत्सव का होगा श्रीगणेश

कमला नगर, रश्मि नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव का श्रीगणेश शनिवार को होगा। इसके पहले दिन तीसरे पहर पांच से सात बजे तक गौर कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शाम साढ़े सात बजे से पुष्प अभिषेक यानि फूलों की होली खेली जाएगी।

समापन महोत्सव

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में चल रहे फाल्गुन व स्थापना दिवस महोत्सव का शनिवार को समापन होगा। इसमें शाम सात बजे से फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु अपने आराध्य के साथ पुष्प होली खेंलेंगे।

वहीं माल रोड स्थित क्लार्क शिराज होटल के पीछे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को सुंदर कांड का पाठ और फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम छह बजे से होगी।

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान

कमला नगर, शालीमार एंक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और आवास विकास कालोनी, सेक्टर चार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में इन दिनों श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शालीमार एंक्लेव स्थित मंदिर पर कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर साढ़े 11 बजे से होगी, जबकि सुबह भगवान श्री का अभिषेक किया जाएगा। वहीं सेक्टर चार स्थित मंदिर में कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा।

होली मिलन समारोह

होली से पहले शनिवार को भी होली मिलन समारोह की धूम रहेगी।

- उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का होली मिलन समारोह शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभा में दोपहर 12 बजे होगा।

- बेलनगंज गल्ला मंडी व्यापार समिति का होली मिलन समारोह मंडी स्थित संगठन कार्यालय पर तीसरे पहर 4 बजे से होगा।

- श्री गिर्राज जी सेवा मंडल का होली मिलन समारोह शनिवार को विजय नगर कालोनी स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन में शाम सात बजे से होगा। 

chat bot
आपका साथी