Events in Agra: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज जुटाएंगे पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन, निश्शुल्क कोरोना वैक्सीन कैंप, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

श्री गिर्राज जी सेवा मंडल परिवार सोमवार को कोविड-19 से बचाव के लिए निश्शुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन करेगा। इसमें विजय नगर कालोनी राधा-कृष्ण मंदिर के सामने रोड पर ठाकुर साहब की हवेली में शिविर लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:45 AM (IST)
Events in Agra: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज जुटाएंगे पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन, निश्शुल्क कोरोना वैक्सीन कैंप, जानिए और क्या होगा आगरा में खास
आगरा में सोमवार को विभिन्‍न धार्मिक, सांस्‍कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम होंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को आगरा आएंगे। इस दौरान वह पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार भी करेंगे। वह सुबह साढ़े नौ बजे रमाडा होटल के पास पहुंचेंगे। वहां से बिजलीघर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सुबह 10 बजे माल्यार्पण करेंगे। वहां से अर्जुन नगर, घनौली, अलोका, कागारौल, भिलावली, नगला कमाल ककुआ, टेढ़ी बगीया होते हुए खंदौली और हाथरस जाएंगे।

निश्शुल्क टीकाकरण शिविर

श्री गिर्राज जी सेवा मंडल परिवार सोमवार को कोविड-19 से बचाव के लिए निश्शुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन करेगा। इसमें विजय नगर कालोनी, राधा-कृष्ण मंदिर के सामने, नगला धनी रोड पर ठाकुर साहब की हवेली में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक 45 वर्ष से अधिक के सभी महिला-पुरुषों को निश्शुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

बैठक

डा. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा व भीमनगरी आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन पर मंथन करने के लिए डा. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं भीमनगरी समारोह केंद्रीय समिति सोमवार को दिल्ली गेट स्थित होटल देवांश पर दोपहर एक बजे से बैठक कर वार्ता करेगा। साथ ही आयोजन की जानकारी भी साझा करेगा।

ज्ञापन

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगी। सुबह 11 बजे होने वाले इस प्रदर्शन में संगठन अशोभनीय टिप्पणी की खिलाफत करेगा।

सम्मान समारोह

उप्र स्वर्णकार एसोसिएशन का स्वर्णकार सम्मान समारोह सोमवार को संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में किया जाएगा। इसमें दोपहर एक बजे से स्वर्णकार समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी