Water Crisis in Agra: आगरा में आज भी पानी की किल्लत, गंगाजल नहीं मिल रहा पूरा

Water Crisis in Agra शुक्रवार सुबह से गंगाजल की आपूर्ति में आएगा सुधार। मटमैले और गंदे पानी से परेशान हुए लोग। जल संस्थान की टीम के पास छह ट्रैक्टर और 13 टैंकर हैं। गुरुवार सुबह जिन क्षेत्रों में पानी न पहुंचने की शिकायतें मिलींवहां पर टैंकरों से पानी भेजा गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:57 AM (IST)
Water Crisis in Agra: आगरा में आज भी पानी की किल्लत, गंगाजल नहीं मिल रहा पूरा
शुक्रवार सुबह से गंगाजल की आपूर्ति में आएगा सुधार।

आगरा, जागरण संवाददाता। पालड़ा फाल बुलंदशहर से कम जलापूर्ति के चलते गुरुवार को भी आगरा शहर में सुबह शहर में पानी की कमी रही। शहर में कहीं जलापूर्ति नहीं हुई तो कहीं मटमैला पानी पहुंचा। इससे लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायतों के बाद जल संस्थान की टीम ने टैंकरों से पानी भेजा। जल संस्थान के अफसरों को उम्मीद है कि शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति में सुधार आएगा। जल निगम, गंगाजल इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से पूरी तरह से पेयजल समस्या खत्म हो जाएगी।

इसलिए आई समस्या 

गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा तेजी से बढ़ गई है। मिट्टी की मात्रा 8200 पीपीएम से अधिक पहुंचने के कारण अपर गंगा कैनाल को कम जलापूर्ति हो रही है। इसका असर पालड़ा फाल बुलंदशहर पर भी पड़ रहा है।

यह आ रही है दिक्कत

पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक है। इसके कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स और सिकंदरा स्थित गंगाजल प्लांट में पानी का ठीक तरीके से शोधन नहीं हो पा रहा है। यहां तक फिल्टर के खराब होने की संभावना बनी रहती है। इसके चलते इसे तीन से चार बार बंद करना पड़ता है।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक दिक्कत

गोबर चौकी, ताजगंज, शमसाबाद रोड, मुस्तफा क्वार्टर, पुलिस लाइन के आसपास, रामनगर, शंकरगढ़ की पुलिया, आजमपाड़ा, किशोरपुरा, जगदीशपुरा, यमुनापार, कमलानगर और बल्केश्वर।

टैंकरों से जलापूर्ति

जल संस्थान की टीम के पास छह ट्रैक्टर और 13 टैंकर हैं। गुरुवार सुबह जिन क्षेत्रों में पानी न पहुंचने की शिकायतें मिलीं,वहां पर टैंकरों से पानी भेजा गया। 

chat bot
आपका साथी