दूसरे चरण में आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, धीमी गति से हुए कार्य से पिछड़ा आगरा

31 मार्च तक चार्जिंग स्टेशन होना था तैयार अभी चल रहा निर्माण कार्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM (IST)
दूसरे चरण में आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, धीमी गति से हुए कार्य से पिछड़ा आगरा
दूसरे चरण में आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, धीमी गति से हुए कार्य से पिछड़ा आगरा

आगरा,जागरण संवादाता। इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का धीमी गति से हो रहे कार्य के कारण बसों का संचालन पिछड़ गया है। कार्यदायी संस्था नरायच में बन रहे चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा नहीं कर पाई है। पहले चरण के लिए 26 सितंबर को बनारस, लखनऊ, गाजियाबाद आदि शहरों में बसों को हरी झंडी दिखाई जानी है, लेकिन आगरा को दूसरे चरण का इंतजार करना होगा।

भगवान टाकीज चौराहे से एमजी रोड होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक सिटी बसों का संचालन होता है। सीएनजी से चलने वाली ये बसें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कुल 170 बसों में से तीन दर्जन बसें तो रूट पर चलने लायक ही नहीं है। इन बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया है, जबकि अन्य बसों में से प्रतिदिन 15 से 20 बसें एमजी रोड पर संचालित होती हैं। जो बसें संचालित हो रही है वे भी जर्जर हालत में है और समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। कुछ बसों की तो कई सीटें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जो यात्रियों के कपड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है, जिसके लिए 100 बसों को मंजूरी मिली है। इसके लिए आठ रूट भी निर्धारित हो गए हैं और कई दूसरे रूटों के लिए चितन चल रहा है। 31 मार्च तक इलेक्ट्रिक बसों के लिए नरायच में प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा होना था, जबकि एक अप्रैल से बसों का संचालन होना था। यहां एक साथ 50 बसें चार्ज हो सकेंगी। 80 फीसद कार्य पूरा हो चुका है, 20 सितंबर तक चार्जिंग स्टेशन तैयार करा दिया जाएगा। छह करोड़ रुपये से निर्माण और साढ़े छह करोड़ से बिजली आदि की व्यवस्था की जा रही है।

टीपी शर्मा, परियोजना प्रबंधक, सीएनडीएस इलेक्ट्रिक बस के ये हैं रूट भगवान टाकीज से आगरा कैंट दयालबाग से रोहता आगरा से फतेहपुरसीकरी आगरा से टूंडला आगरा कैंट से शिल्पग्राम आगरा से खेरागढ़ आगरा से पिनाहट आगरा दर्शन, ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, चीनी का रोजा, फतेहपुरसीकरी

chat bot
आपका साथी