आगरा में बिजली का तार टूटकर टिनशेड पर गिरा, करंट लगने से किसान की मौत

खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला कमाल में विद्युत लाइन है जर्जर कई बार शिकायत कर चुके हैं ग्रामीण। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश विद्युत लाइन ठीक कराने की मांग। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे वे टिनशेड से भैंस खेालने के लिए गए। तभी उन्‍हें करंट लगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:07 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:07 PM (IST)
आगरा में बिजली का तार टूटकर टिनशेड पर गिरा, करंट लगने से किसान की मौत
खेरागढ़ के नगला कमाल में इस तरह बिजली के तार बिछे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। खेरागढ़ क्षेत्र के गांव में जर्जर विद्युत लाइन जानलेवा बन गई। रात में तेज हवा चलने से विद्युत लाइन से तार टूटकर किसान के टिनशेड पर गिर पड़ा। सुबह पशु खोलते समय किसान को करंट लग गया। स्वजन अस्पताल ले गए, तब तक किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला कमाल का है। यहां के किसान जानकी प्रसाद ने भैंस बांधने के टिनशेड डाल रखा है। रात में चली तेज हवा से विद्युत लाइन का जर्जर तार टूटकर टिनशेड पर गिर पड़ा। इससे उसमें करंट फैल गया। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे वे टिनशेड से भैंस खेालने के लिए गए। वे भैंस खोल रहे थे। इस दौरान उनका हाथ टिनशेड के नीचे लगे लोहे के पाइप से लग गया। पाइप में करंट आ रहा था। उससे हाथ लगते ही किसान को करंट लग गया। तेज चीख के साथ वे गिर पड़े। जानकारी होने पर स्वजन पहुंच गए। उन्हें गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर स्वजन थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान की जान गई है। गांव में विद्युत आपूर्ति करने वाली विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार इन्हें बदलवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की। मगर, किसी ने नहीं सुनी। इसी कारण किसान की जान चली गई। पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की आंखें नहीं खुल रही हैं।

chat bot
आपका साथी