Electric Bus: नवंबर में आएंगी आगरा में इलेक्ट्रिक बस, नौ नए रूटों पर भी होगा संचालन

शहर के कई प्रमुख स्थानों और विस्तारित क्षेत्र को मिलेगी यातायात की सुविधा। इन रूटों को आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा नए मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। नौ नए मार्गो पर बसों का संचालन कराने की योजना तैयार हो गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:42 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:42 AM (IST)
Electric Bus: नवंबर में आएंगी आगरा में इलेक्ट्रिक बस, नौ नए रूटों पर भी होगा संचालन
आगरा में अगले महीने से इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

आगरा, अम्‍बुज उपाध्‍याय। शहर का निरंतर विस्तार हो रहा है और दर्जनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां यातायात की सुविधा नहीं है। शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के लिए क्षेत्रीय लोगों को मुश्किल होती है। विस्तारित क्षेत्र जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर मुश्किल है उनके लिए अच्छी खबर है। इन रूटों को आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा नए मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। नौ नए मार्गो पर बसों का संचालन कराने की योजना तैयार हो गई है। नवंबर में इलेक्ट्रिक बसों का आना प्रस्तावित है, जिसके बाद संचालन शुरू कराया जाएगा।

भगवान टाकीज चौराहे से आगरा कैंट, सेवला, छलेसर सहित 13 रूट पर सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इसके लिए 170 सिटी बस हैं, जिसमें से 30 फीसद फाउंड्री नगर डिपो में जर्जर स्थिति खड़ी हैं। इन बसों में से लो-फ्लोर बसें तो संचालित ही नहीं हो रही थीं, जिसको हाल ही में आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी मनोज पुंडीर ने शुरू कराया है। लो-फ्लोर बसों को अधिक यात्री संख्या वाले समय पर चलाया जा रहा है, जिसमें एसी बसें भी हैं। वहीं एमजी रोड सहित दूसरे रूटों पर संचालित हो रही सामान्य बसें लगभग जर्जर हो चुकी हैं। ये कहीं भी रूट पर खराब हो जाती है। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट एमडी ने बताया कि नए रूट का चयन किया गया है, जिन पर इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद संचालन कराया जाएगा। वहीं आगरा में सिटी बस के रूप में संचालन के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हुई हैं। इनके लिए नरायच में चार्जिंग स्टेशन बनने के कार्य में देरी होने पर आगरा पहले चरण की जगह दूसरे चरण में पहुंच गया है। आगरा में इलेक्ट्रिक बसों के नवंबर में संचालन होने की उम्मीद है। नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों से ही संचालन शुरू कराना प्रस्तावित है।

ये हैं नए प्रस्तावित रूट

- सेवला से मधुनगर, अवंतीबाई चौराहा, सांई की तकिया, सुभाष पार्क, पंचकुईया, कोठी मीना बाजार मैदान, बोदला, बिचपुरी

- आगरा कैंट से अवंतीबाई चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, बसई, सौ फुटा, राजेश्वर मंदिर, बरौली अहीर

- बिजली घर से बेलनगंज, एत्माद्दौला, नुनिहाई, शाहदरा, छलेसर, एत्मादपुर

- बिजली घर से अवंतीबाई चौराहा, सुभाष पार्क, पंचकुईया, कोठी मीना बाजार मैदान, सीआेडी चौराहा, रामनगर, बोदला, बिचपुरी

- टेढ़ी बगिया से कालिंदी बिहार, शाहदरा, नुनिहाई, एत्माद्दौला, हाथी घाट, बिजली घर

- बिजली घर से अवंतीबाई चौराहा, सुभाष पार्क, पंचकुईया, कोठी मीना बाजार मैदान, मारुती एस्टेट, अवधपुरी

- टेढ़ी बगिया से भगवान टाकीज चौराहा, सिकंदरा, भगवती ढाबा, औद्यौगिक क्षेत्र, शास्त्रीपुरम, कारगिल पेट्रोल पंप, बोदला, कोठी मीना बाजार मैदान, सुभाष पार्क, अवंतीबाई चौराहा, बिजली घर, वाटर वक्र्स।

- टेढ़ी बगिया से वाटर वक्र्स, भगवान टाकीज चौराहा, आइएसबीटी, सिकंदरा, कारगिल पेट्रोल पंप, शास्त्रीपुरम

- आगरा दर्शन- आगरा किला, ताजमहल, एत्माद्दौला, दयालबाग, सिकंदरा, आगरा कैंट

chat bot
आपका साथी