UP Panchayat Election 2021: आगरा में आज शाम छह बजे थमेगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां

आगरा में 15 अप्रैल की सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान। हर पार्टी को आधा लीटर सैनिटाइजर मास्क और ग्लव्स दिए जाएंगे। 20.29 लाख हैं वोटर जिले को 15 जोन और 125 सेक्टर में बांटा गया 48 घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:00 AM (IST)
UP Panchayat Election 2021: आगरा में आज शाम छह बजे थमेगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां
पंचायत चुनाव के लिए मतदान पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। 14 अप्रैल को 15 स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। हर पार्टी को आधा लीटर सैनिटाइजर, मास्क और ग्लव्स दिए जाएंगे। जिले को 15 जोन और 125 सेक्टर में बांटा गया है। 20.29 लाख वोटर हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अलाव चार अन्य लोग होंगे। हर पार्टी को दो बैलेट बाक्स दिए जाएंगे। 15 अप्रैल की सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। शाम छह बजे जिले की 830 शराब की दुकानें और भांग के ठेके बंद हो जाएंगे। 15 अप्रैल की शाम छह बजे के बाद खुलेंगे।

15 को रहेगा अवकाश

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को मतदान के चलते जिले में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

इन स्थलों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

ब्लाक का नाम, स्थल का नाम

- एत्मादपुर, महेंद्र भान विमला देवी इंटर कालेज

- खंदौली, सीवी इंटरनेशनल स्कूल

- फतेहाबाद, कृषि उत्पादन मंडी समिति

- शमसाबाद, एसएस डिग्री कालेज

- जगनेर, केएल शास्त्री डिग्री कालेज

- खेरागढ़, मंडी समिति

- सैंया, मोती लाल इंटर कालेज

- बरौली अहीर, एनडी साइंड आफ टेक्नोलाजी कालेज

- बिचपुरी, आरबीएस इंटर कालेज

- अकोला, एसआरडी पब्लिक स्कूल

- फतेहपुरसीकरी, नीलम कालेज आफ फार्मेसी

- बाह, क्षेत्रपाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट

- पिनाहट, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल

- जैतपुरकला, सिद्धांत राज इंटर कालेज

बूथ न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शमसाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत लुहेटा के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जगदीश प्रसाद ने कहा कि वार्ड संख्या पांच, छह और सात के बूथ में बदलाव किया गया है। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। तीन माह पूर्व इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी लेकिन आजतक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मनोज कुमार ने कहा कि अगर बूथ नहीं हटा तो ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे। हरीओम, प्रेम सिंह, राजेश शामिल रहे।

कोविड पाजिटिव की रिपोर्ट लेकर ड्यूटी हटवाने पहुंचा कर्मचारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी कटवाने के लिए 3500 के आसपास आवेदन आए हैं। जिसकी जांच चल रही है। पति-पत्नी दोनों शिक्षक होने पर एक की ड्यूटी काट दी गई है। कोविड पाजिटिव की रिपोर्ट लेकर एक कर्मचारी एनआइसी भवन, कलक्ट्रेट पहुंच गया। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को हुई, उनमें खलबली मच गई। कर्मचारी की ड्यूटी हटाई गई। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि जांच के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी काट दी गई है। उधर, बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सभागार के बाहर मेयर नवीन जैन से ड्यूटी हटवाने के लिए अनुरोध किया।  

chat bot
आपका साथी