Suicide Case: कासगंज में आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले वृद्ध दंपत्ति के शव

Suicide Case गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक वृद्ध जन्म से रतौंधी से पीड़ित बताया जा रहा है। घटनास्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है। पुलिस इस मामले में आत्महत्या मान रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:14 PM (IST)
Suicide Case: कासगंज में आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले वृद्ध दंपत्ति के शव
आम के बाग में दंपति के शवों के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।

आगरा, जेएनएन। कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढिलावली में वृद्ध दंपत्ति के शव रविवार की सुबह आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले हैं। गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक वृद्ध जन्म से रतौंधी से पीड़ित बताया जा रहा है। घटनास्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है। पुलिस इस मामले में आत्महत्या मान रही है।

ग्राम ढिलावली निवासी 60 वर्षीय मानसिंह एवं उसकी 55 वर्षीय पत्नी द्रोपा देवी के शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले हैं। ग्रामीणों को सुबह 6 बजे जानकारी मिली मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। दोनों ही शव को पेड़ से उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वृद्ध दंपति की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक का पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी एवं 3 बालक अपने दादी बाबा के साथ गांव में ही रहते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण एवं लोगों से बातचीत के बाद जानकारी के मुताबिक गृह क्लेश से तंग होकर वृद्ध दंपत्ति ने खुदकुशी की है।

chat bot
आपका साथी