Agra Master Plan: आगरा महायोजना-2031 को रफ्तार देने का होगा प्रयास, मार्च में बनकर तैयार होगा ड्राफ्ट

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी बैठक। पहली बार 10 साल की तैयार हो रही है महायोजना। पहली बार महायोजना 2031 में शहर का सैटेलाइट इमेज से नक्शा तैयार किया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:49 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:49 AM (IST)
Agra Master Plan: आगरा महायोजना-2031 को रफ्तार देने का होगा प्रयास, मार्च में बनकर तैयार होगा ड्राफ्ट
एडीए में गुरुवार को महायोजना 2031 को लेकर अहम बैठक होने जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा महायोजना- 2031 का ड्राफ्ट मार्च तक तैयार हो जाएगा। निजी कंपनी को यह जिम्मेदारी मिली है। फिलहाल डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब महायोजना 10 साल के लिए तैयार होगी। इससे पूर्व की महायोजना 20 साल के लिए थींं। पहली बार महायोजना 2031 में शहर का सैटेलाइट इमेज से नक्शा तैयार किया गया है। इसी आधार पर निजी कंपनी द्वारा शहर भर में सर्वे किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है।

आगरा शहर में अब तक 2 महायोजना बन चुकी हैं। वर्तमान में महायोजना 2021 लागू है। इसके तहत शहर में 7 ज़ोन बनने थे लेकिन एडीए अफसरों की लापरवाही के चलते अभी तक एक से दो से जोन बनकर ही तैयार हुए हैं। वहीं जोनल पार्क भी विकसित नहीं किए गए हैं। महज एक ही जोनल पार्क बनकर तैयार हुआ है, यह ताजनगरी में है। दो साल पूर्व केंद्र सरकार के आदेश पर प्रदेश के 40 से अधिक शहरों में नई महायोजना तैयार की जा रही है इसमें आगरा भी शामिल है। आगरा महायोजना 2031 का ड्राफ्ट मार्च में बनकर तैयार हो जाएगा, जबकि अगस्त में इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नई महायोजना लागू होगी। आगरा विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निजी कंपनी द्वारा धीमी रफ्तार से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इसके चलते निर्धारित अवधि के भीतर ड्राफ्ट को तैयार करना कठिन है। कंपनी के अधिकारियों से यह पूछा जाएगा कि आखिर कब तक ड्राफ्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

समाहित हो सकता है महायोजना का कुछ अंश

महायोजना 2031 में वर्तमान में चल रही महायोजना का कुछ अंश समाहित हो सकता है। इसमें आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट, शहर में सात स्थानों पर बस अड्डों का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। 

chat bot
आपका साथी