Chaitra Navratri 2021: व्रत में भी रखें इम्यूनिटी मजबूत, इन चीजों का करें सेवन

Chaitra Navratri 2021 डाइटीशियन शिल्पा अग्रवाल बता रही हैं कुछ टिप्स जिन्हें अपना कर नवरात्र में भी सेहत और इम्यूनिटी दोनों का ध्यान रखा जा सकता है। सुबह के नाश्ते में एक कप दूध और बिना नमक का रोस्टेड मखाना पूरे दिन को एनर्जी से भर सकता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:01 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:01 PM (IST)
Chaitra Navratri 2021: व्रत में भी रखें इम्यूनिटी मजबूत, इन चीजों का करें सेवन
व्रत के दौरान अधिक तला-भुना नहीं खाना चाहिए।

आगरा, जागरण संवाददाता। आज से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है।पिछले साल की तरह ही इस साल भी कोरोना के बीच ही देवियों की पूजा होगी। नवरात्रि के मौके पर कई लोग नौ दिनों का उपवास रखते हैं। जो भी श्रद्धालु उपवास रखते हैं उन्हें अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इस समय तेजी से गर्मी भी बढ़ी है, एेसे में देर तक खाली पेट रहना या जरूरत से ज्यादा खाना, दोनों स्थितियों में शरीर को नुकसान हो सकता है। डाइटीशियन शिल्पा अग्रवाल बता रही हैं कुछ टिप्स, जिन्हें अपना कर नवरात्र में भी सेहत और इम्यूनिटी दोनों का ध्यान रखा जा सकता है।

- सुबह के नाश्ते में एक कप दूध और बिना नमक का रोस्टेड मखाना पूरे दिन को एनर्जी से भर सकता है। मखाने में भूख कंट्रोल करने की क्षमता होती है।

- व्रत में श्रद्धालु आमतौर पर कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, मेवे, आलू और फल आदि खाते हैं।यह सभी खाद्य पदार्थ बेहद पौष्टिक होते हैं। इनके साथ ताजा नारियल पानी, ताजा नींबू पानी भी जरूर लें। इससे खुद को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलेगी। ग्रीन टी बेहतर साबित हो सकती है।

- आलू के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

- जो लोग जंक फूड या बाहर की चीजें ज्यादा खाते हैं, उनके लिए उपवास र खना मुश्किल हो जाता है। एेसे लोगों को व्रत के दौरान हर दो या तीन घंटे में कुछ ना कुछ जरूर खाना चाहिए। ज्यादा भूख लगने पर एक कटोरा सलाद खा सकते हैं।

- मौसमी फल जैसे संतरा, अंगूर, केला, पपीता, आम आदि भी का सकते हैं।

- पनीर, दूध, दही रोज लेते रहें।

- व्रत के दौरान अधिक तला-भुना नहीं खाना चाहिए। इससे कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी। प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटमिन और मिनरल्स के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करें।

- व्रत में एसिडिटी हो ही जाती। इससे बचने के लिए खाली पेट बिल्कुल न र हें। 

chat bot
आपका साथी