यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान वाणिज्य कर टीम को रौंदा, दो की मौत

ज्वाइंट कमिश्नर समेत पांच घायल घायलों का नोएडा में चल रहा उपचार। बुधवार देर रात का है घटनाक्रम। पुलिस ने आयशर कैंटर को जब्त कर लिया है। चालक भाग गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:39 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:39 AM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान वाणिज्य कर टीम को रौंदा, दो की मौत
यमुना एक्‍सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्‍त वाणिज्‍य कर टीम की कार।

आगरा, जेएनएन। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग कर रही वाणिज्य कर की टीम को आयशर कैंटर ने रौंद दिया। एक वाणिज्य कर अधिकारी और कांस्टेबल की मौत हो गई। ज्वाइंट कमिश्नर समेत पांच घायल हो गए। इनको कैलाश हास्पिटल नोएडा और जेवर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आयशर कैंटर को जब्त कर लिया है।

वाणिज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर मनोज त्रिपाठी को रात में बिना बिल के माल लेकर गाड़ी के आने की सूचना मिली थी। इस पर वाणिज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर अपने साथ असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल द्वितीय इकाई विनय गुप्ता निवासी अशोका सिटी मथुरा, सीपीओ सदल द्वितीय इकाई वीरेंद्र सिंह निवासी विराट आशियाना अवधपुरी कालोनी आगरा, सचल दल प्रथम के कांस्टेबल किशोर कुमार शुक्ला निवासी कानपुर, चालक विजय कुमार यादव निवासी विवेक विहार कालोनी इटावा, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार निवासी जारुआ कटरा आगरा और अनिल रावत निवासी मानपुर मुसंडा थाना मानपुर जिला गया बिहार यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 60 के समीप चेकिंग कर रहे थे। आगरा की तरफ से आ रहे आयशर कैंटर ने टीम की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र और थाना नौहझील पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए नोएडा और जेवर के कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया। एसपी ग्रामीण ने बताया, उपचार के दौरान सीपीओ सदल द्वितीय इकाई वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल किशोर कुमार शुक्ला की मौत हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आयशर कैंटर को जब्त कर लिया है। चालक भाग गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। 

chat bot
आपका साथी