TrumpVisitIndia: पर्यटक ध्‍यान दें, इस दिन सुबह 11 बजे तक ही होंंगे ताजमहल के दीदार Agra News

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के आगमन के चलते सूर्योदय से 11 बजे तक ही पर्यटकों के लिए खुलेगा ताजमहल।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 02:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:48 PM (IST)
TrumpVisitIndia: पर्यटक ध्‍यान दें, इस दिन सुबह 11 बजे तक ही होंंगे ताजमहल के दीदार Agra News
TrumpVisitIndia: पर्यटक ध्‍यान दें, इस दिन सुबह 11 बजे तक ही होंंगे ताजमहल के दीदार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। संगमरमरी हुस्‍न के दीदार की ख्‍वाहिश हर खास और आम के दिल में रहती है। ताज का दीदार हर किसी के लिए पहली पसंद है और दुनिया का सबसे उम्‍दा आकर्षण भी है। विश्‍व के सबसे ताकतवर देश के राष्‍ट्रपंति डोनाल्‍ड ट्रंप भी इस आकर्षण से अधूते नहीं है। ताज के दीदार की ख्‍वाहिश लिए भारत दौरे पर सपत्निक आ रहे ट्रंप की इस चाहत के लिए हो देखते हुए ताजमहल के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 24 फरवरी को ट्रंप आगमन के चलते सूर्योदय से सुबह 11 बजे तक ही पर्यटक ताज के दीदार की चाहत पूरी कर सकेंगे। इसके बाद से ताजमहल में प्रवेश नहीं हो सकेगा। पुलिस ने होटल स्वामियों और टूर ओपेरटर्स को इसकी जानकारी दी है। इससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं 23 फरवरी की रात से शहर की सीमाओं पर भी प्रतिबंध लगने की संभावना है।

उधर शुक्रवार सुबह से ताजमहल के आसपास के अवैध अतिक्रमण को भी प्रशासन हटाने में जुट गया है। रेवती के बाड़े के पास एक दुकान पर ऊपर अतिक्रमण हो रखा था, जिसे पुलिस ने हटवा दिया है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर होटल अमर विलास तक 24 घंटे तैयारियां चल रही हैं। खेरिया मोड़ के आसपास कई दुकानों और मकानों पर काले रंग का पेंट हो रखा था जिसे हटवा कर सफेद और गेरुआ रंग में करवा दिया गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 24 फरवरी को सायं चार बजे गुजरात से आगरा आएंगे। यहां दो घंटे उनके रुकने का कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत वे खेरिया एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद कार द्वारा होटल अमर विलास जाएंगे। यहां से गोल्‍ड कार्ट से ताजमहल जाएंगे। ताजमहल में एक घंटे रुनके का उनका कार्यक्रम है। ताज के दीदार के बाद वे वापस होटल आएंगे और फिर यहां से वे वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी