वेबर की आवक से सब्जियों राजा के ढीले पड़ गए तेवर, भाव गिरा आलू का

थोक में गिरे आलू के दाम फुटकर में नहीं मिली राहत। पंजाब से आने लगा है नया आलू। जिससे नए आलू के दाम थोक में 17 रुपये और पुराने के दाम 11 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं फुटकर में अब भी मुनाफाखोरी हावी है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:38 AM (IST)
वेबर की आवक से सब्जियों राजा के ढीले पड़ गए तेवर, भाव गिरा आलू का
वेबर प्रजाति की आवक होने से आलू का भाव में कमी आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आलू (राजा) के दामों में आई तेजी का लाभ फुटकर विक्रेता ले रहे थे। थोक में तो दामों में इजाफा हुआ था, लेकिन फुटकर में मनमानी हो रही थी। पंजाब की फसल आने के बाद नए आलू के दाम 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गए थे, तो स्थानीय आलू 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। वहीं दो दिन से सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में वेबर की फसल आ गई है। इसके बाद दामों में गिरावट आई है, जिससे नए आलू के दाम थोक में 17 रुपये और पुराने के दाम 11 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं फुटकर बाजार में नया आलू 40 और पुराना 25 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

गत वर्ष आलू का उत्पादन बंपर हुआ था और शीतगृह में पांच करोड़ पैकेट (प्रति 50 किलोग्राम) भंडारण हुआ था। धीमी निकासी के कारण आलू भंडारित रहा, लेकिन कर्नाटक की फसल में हुई देरी के कारण बाजार मिलता रहा। दाम भी ठीक बने रहे, लेकिन ऊंचे दामाें के इंतजार में िनिकासी ने रफ्तार नहीं पकड़ी। स्थानीय आलू अभी भी बाजार में जमा हुआ है, लेकिन नवंबर की शुरुआत में पंजाब का आलू आ गया था। थोक विक्रेता राजन ने बताया कि पंजाब के आलू की आवक 700 से 800 कुंतल प्रतिदिन हो रही है, जबकि वेबर का 150 कुंतल आलू आ रहा है। वेबर की आवक के बाद दामों में अंतर आया है, जबकि आवक बढ़ने पर दामों में और गिरावट आएगी। थोक विक्रेता विवेक ने बताया कि वेबर की फसल आ गई है, जिससे दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। सप्ताहभर बाद नए आलू के दाम और घट जाएंगे। फुटकर विक्रेता मनमाने दाम में आलू बेच रहे हैं। थोक में दाम घटने के बाद भी फुटकर में दाम नहीं घटाए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी