Agra Nagar Nigam: बारिश के चलते आगरा में आज शाम से गड्ढों की खोदाई पर रोक, चलेगा कार्रवाई का चाबुक

Agra Nagar Nigam शहर के कई क्षेत्रों में गड्ढों की खोदाई की शिकायतें मिली हैं। मुख्य अभियंता सिविल बीएल गुप्ता से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। गड्ढों को ठीक तरीके से न भरने वाली निर्माणदायी एजेंसियों को नोटिस जारी की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:12 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:12 PM (IST)
Agra Nagar Nigam: बारिश के चलते आगरा में आज शाम से गड्ढों की खोदाई पर रोक, चलेगा कार्रवाई का चाबुक
15 सितंबर तक के लिए सभी एनओसी को रद कर दिया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में आज शाम से बारिश के चलते गड्ढों की खोदाई पर रोक लग जाएगी। नया कोई कार्य नहीं शुरू होगा जबकि पुराने कार्यों को भी बंद किया जाएगा। निर्माणदायी एजेंसी द्वारा गड्ढों को भरा जाएगा। एजेंसी द्वारा अगर गड्ढे नहीं भरे जाते हैं तो ऐसी दशा में निगम प्रशासन यह कार्य कराएगा और एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। मेयर नवीन जैन का कहना है कि शहर के कई क्षेत्रों में गड्ढों की खोदाई की शिकायतें मिली हैं। मुख्य अभियंता, सिविल बीएल गुप्ता से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। गड्ढों को ठीक तरीके से न भरने वाली निर्माणदायी एजेंसियों को नोटिस जारी की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। 15 सितंबर तक के लिए सभी एनओसी को रद कर दिया गया है। मेयर नवीन जैन का कहना है कि बारिश के दौरान कोई भी नया कार्य नहीं शुरू होगा। बता दें कि शहर में आये दिन जल निगम, टोरंट, ग्रीन गैस सहित तमाम एजेंसियों द्वारा कहीं न कहीं खाेदाइ का कार्य शुरू कर दिया जाता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी की बात ये है कि खोदाइ का कार्य बिना पूर्व सूचना के होता है। तो वहीं कार्य पूर्ण होने के बाद गढ्ढे भी सही से भरे नहीं जाते। और न ही खाेदाइ के दौरान मानकों का पालन किया जाता है। अब क्योंकि मानसून कभी सक्रिय हो सकता है। एेसे में गढ्ढे हादसों के कारण बन सकते हैं। हर वर्ष बरसात के मौसम में गढ्ढों की वजह से तमाम हादसे हो जाते हैं। वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।   

chat bot
आपका साथी