Property Survey: आगरा में लापरवाही के भंवर में भवनों का सर्वे, साईं काली सूची में

Property Survey नगरायुक्त ने की समीक्षा। शासन को भेजी रिपोर्ट। ठीक तरीके से नहीं किया गया है भवनों का सर्वे। साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बस आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16 तक का सर्वे किया है। कुछ हिस्सा सिकंदरा का भी शामिल है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:41 PM (IST)
Property Survey: आगरा में लापरवाही के भंवर में भवनों का सर्वे, साईं काली सूची में
आगरा में ठीक तरीके से नहीं किया गया है भवनों का सर्वे।

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के सौ वार्डों में संपत्तियों का सर्वे लापरवाही के भंवर में फंस गया है। डेढ़ साल में भी साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भवनों का सर्वे नहीं किया है। समीक्षा में कार्य खराब मिलने पर नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने साईं को काली सूची में डालने की संस्तुति शासन को की है। नगरायुक्त ने बताया कि कार्य ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा था। नोटिस देने के बाद भी कंपनी के अफसरों की कार्यशैली में सुधार नहीं आया।

3.20 लाख हैं भवन

नगर निगम के चार जोन हैं। यह जोन हरीपर्वत, छत्ता, ताजगंज और लोहामंडी हैं। चार जोन में 3.20 लाख भवन हैं। अगर ठीक से सर्वे होता तो भवनों की संख्या बढ़ सकती थी। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस वित्तीय साल में निगम प्रशासन ने 70 करोड़ रुपये के हाउस टैक्स की वसूली का लक्ष्य रखा है।

आवास विकास में हुआ सर्वे

साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16 तक का सर्वे किया है। कुछ हिस्सा सिकंदरा का भी शामिल है।

- पीपलमंडी सहित अन्य क्षेत्रों में अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। न ही किसी टीम ने संपर्क किया है।

रवि माथुर, पार्षद

- राजनगर सहित अन्य क्षेत्रों में सर्वे के लिए कोई टीम नहीं आई है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।

बंटी माहौर, पार्षद 

chat bot
आपका साथी