Inter State Bus: अब आगरा में दूसरे राज्यों की बसों पर भी रोक, यात्री परेशान

Inter State Bus हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश की बसें हो रहीं थी संचालित। परिवहन निगम ने 15 मई तक दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर रोक लगा दी है। ऐसे में आगरा से राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश सहित दूसरे रूट पर जाने वाले यात्रियों को मुश्किल हो रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:13 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 02:13 PM (IST)
Inter State Bus: अब आगरा में दूसरे राज्यों की बसों पर भी रोक, यात्री परेशान
15 मई तक दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर रोक लगी हुइ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र से इंटरस्टेट बसों का संचालन बंद है। आगरा से परिवहन निगम की बसें दूसरे राज्यों के लिए संचालित नहीं हो रही हैं। संक्रमण पर रोकथाम के लिए दूसरे राज्यों की बसें जो निर्धारित सीट से भी अधिक सवारियां लेकर जा रही थी उन पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में संक्रमण का खतरा तो कुछ कम हुआ है, लेकिन दूसरे राज्य जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल भी बढ़ गई है। वे बार्डर के निकट वाले स्टेशन तक की बसों में सवार हो रहे हैं। कुछ बसों में यात्री बिना मास्क लगाए सवार हो रहे हैं, तो शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो पा रहा है।

परिवहन निगम ने 15 मई तक दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर रोक लगा दी है। ऐसे में आगरा से राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित दूसरे रूट पर जाने वाले यात्रियों को मुश्किल हो रही है। वे बार्डर के बस स्टेशन तक जाने वाली बसों में सवार हो रहे हैं। दो दिन पहले तक आगरा सवारियां लेकर पहुंचने वाली दूसरे राज्यों की बसों में यात्रियो की भीड़ सवार हो जाती थी। लापरवाह लोगों के कारण संक्रमण का खतरा और बढ़ गया था। अब इस पर भी लगाम लगा दी गई है। ईदगाह, बिजली घर बस स्टैंड, आइएसबीटी से प्रदेश के अंदर विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना हो रही हैं। आइएसबीटी पहुंचने वाले सर्वाधिक यात्री पूर्वांचाल के हैं, जिनको लंबे इंतजार के बाद बसें मिलती है। इन बसों में भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही बरेली, मेरठ, एटा, कासगंज, फीरोजाबाद, बदायूं सहित दूसरे जिलों के लिए बसों को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही हैं। 

chat bot
आपका साथी