Events in Agra: चंबल लायन सफारी व इटावा ईको टूरिज्म सर्किट के लिए ड्राई रन इवेंट, नगर कीर्तन पहुंचेगा आज, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

400 साला बंदी छोड़ दिवस के उपलब्ध में ग्वालियर से आगरा आ रही यात्रा व नगर कीर्तन बुधवार को आगरा पहुंचेगा। इस मौके पर गुरुद्वारा दश्मेश दरबार साहिब शहीद नगर विभव नगर प्रबंधक कमेटी साईं का तकिया पर तीसरे पहर पांच बजे नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा करेगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:11 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:11 AM (IST)
Events in Agra: चंबल लायन सफारी व इटावा ईको टूरिज्म सर्किट के लिए ड्राई रन इवेंट, नगर कीर्तन पहुंचेगा आज, जानिए और क्या होगा आगरा में खास
आगरा में बुधवार को विभिन्‍न राजनीतिक, धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक गतिविधियां होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा चंबल लायन सफारी, इटावा ईको टूरिज्म सर्किट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका ड्राई रन इवेंट बुधवार से होगा। इसका वर्चुअल फ्लेग आफ दोपहर को 12 बजे ताज नेचर वाक से किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

राज्यमंत्री आएंगे आगरा

प्रदेश के उद्यान, विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री राम चौहान बुधवार को आगरा पहुंचेंगे। शाम छह बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि प्रवास होगा। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से वह स्थानीय भ्रमण व पाली हाउस आदि का निरीक्षण करेंगे। साढ़े 11 बजे सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।

नगर कीर्तन आज

400 साला बंदी छोड़ दिवस के उपलब्ध में ग्वालियर से आगरा आ रही यात्रा व नगर कीर्तन बुधवार को आगरा पहुंचेगा। इस मौके पर गुरुद्वारा दश्मेश दरबार साहिब शहीद नगर, विभव नगर प्रबंधक कमेटी साईं का तकिया पर तीसरे पहर पांच बजे नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा करेगी।

प्रतियोगिता आयोजन

उप्र योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में सातवीं उप्र राज्य योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन सुबह 10 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

डांडिया महोत्सव

रोजबड क्लब द्वारा दीपावली त्योहार पर डांडिया महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम तीसरे पहर साढ़े चार बजे से संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में होगा। वहीं इनरव्हील क्लब की दीपावली मीट बुधवार को बालूगंज, मेहर टाकीज स्थित दाशाप्रकाश में तीसरे पहर चार बजे से आयोजित होगी।

फिट किड फियेस्टा

दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में फिट किड फियेस्टा के दूसरे दिन भी विभिन्न दौड़ व ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे होगी।

chat bot
आपका साथी