Water Crisis in Agra: आगरा शहर में आज भी पेयजल संकट, मिल सकता है गंगाजल

Water Crisis in Agra जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में 125 एमएलडी का गंगाजल का प्लांट है बंद 100 एमएलडी यमुना जल की हो रही आपूर्ति। सिकंदरा में 144 एमएलडी गंगाजल प्लांट के बदले एमबीबीआर प्लांट का किया जा रहा संचालन।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:58 PM (IST)
Water Crisis in Agra: आगरा शहर में आज भी पेयजल संकट, मिल सकता है गंगाजल
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में 125 एमएलडी का गंगाजल का प्लांट है बंद

आगरा, जागरण संवाददाता। पालड़ा फाल बुलंदशहर से शहर को गंगाजल न मिलने से लाखों लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। गुरुवार को शहर को एक बूंद गंगाजल नहीं मिला। शुक्रवार सुबह भी पानी के लिए मारामारी मची रही। गंगाजल की आपूर्ति न बढ़ने से यह समस्या खड़ी हो गई है। सिकंदरा स्थित 144 एमएलडी का गंगाजल प्लांट और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स का 125 एमएलडी का प्लांट बंद रहा। दोपहर बाद पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति शुरू हुई। शुक्रवार दोपहर तक 100 एमएलडी गंगाजल मिलन शुरू हो जाएगा जबकि शाम तक इसकी मात्रा बढ़कर 200 एमएलडी पहुंच जाएगी। शनिवार दोपहर तक पेयजल संकट से राहत मिलेगी। गंगाजल की आपूर्ति न होने से पूरे शहर में पानी के लिए लाखों लोग परेशान रहे।

संकट मोचक बना जल संस्थान का प्रस्ताव

पालड़ा फाल से शहर को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है। वर्तमान में अपर गंगा कैनाल से पालड़ा फाल को पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसे देखते हुए छह माह पूर्व जल संस्थान ने जल निगम को यमुना जल की पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया। अगर गंगाजल नहीं मिलता है तो ऐसे में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से 100 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति की जा सके। इसके लिए 1200 एमएम की पाइप लाइन बिछाई गई। जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि वाटरवर्क्स की क्षमता 225 एमएलडी की है। इसमें 200 एमएलडी गंगाजल और 25 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति होनी थी लेकिन नए प्रस्ताव के तहत पालड़ा फाल से गंगाजल न मिलने पर 100 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति के लिए लाइन बिछाई गई। गुरुवार को पुराने शहर और यमुनापार क्षेत्र में यमुना जल की आपूर्ति की गई।

पूरी क्षमता से चला एमबीबीआर प्लांट

सिकंदरा स्थित एमबीबीआर प्लांट गुरुवार को पूरी क्षमता से चलाया गया। इस प्लांट की क्षमता 114 एमएलडी की है। इसे इजरायल की मदद से बनाया गया है। 

chat bot
आपका साथी