उफन रहीं नालियां, जगह-जगह कूड़े के ढेर

जागरण आपके द्वारसफाई न होने के कारण कूड़े से नाले चोक हो गए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:00 AM (IST)
उफन रहीं नालियां, जगह-जगह कूड़े के ढेर
उफन रहीं नालियां, जगह-जगह कूड़े के ढेर

आगरा,जागरण संवाददाता। यमुनापार के वार्ड 66 में जनसमस्याओं का अंबार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कें टूटी हैं, खड़ंजे उखड़े हैं। सफाई न होने के कारण कूड़े से नाले चोक हो गए हैं। गलियों में सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। ऐसी तमाम समस्याओं से क्षेत्रीय लोग जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।

जागरण की टीम ने रविवार को इस वार्ड के कई क्षेत्रों में जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। पता चला कि क्षेत्रीय लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। सबसे बुरा हाल यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन रोड का है। यहां हनुमान मंदिर के पास गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इस क्षेत्र की अधिकांश नालियां कूड़े से चोक हो गई हैं। इसकी वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कटरा वजीर खां में भी गंदगी का अंबार है। लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से सफाई कर्मचारी ही नहीं आए। कूड़े के ढेर के आसपास बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। रामबाग-कटरा वजीर खां नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर

क्षेत्र में पानी का भीषण संकट है। गर्मियों में यह समस्या और गहरा जाती है। सरकारी हैंडपंप भी ठीक स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोग टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। कई बार लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्ट्रीट लाइटें खराब

यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में ऐसी तमाम गलियां हैं, जिनमें स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, लेकिन अधिकांश खराब हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से भी इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हमारे क्षेत्र में नगर निगम के सफाईकर्मी लंबे समय से नहीं आए। इसके चलते गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।

अशोक कुमार कई बार शिकायत की लेकिन जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। गंदगी देख रिश्तेदार भी अब हमारे यहां आने से हिचकिचाते हैं।

राजू स्टेशन रोड पर हनुमान मंदिर के आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।

मुन्नी क्षेत्र में पानी की समस्या है। कभी-कभी नलों से काफी गंदा पानी आता है। ऐसे में टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है।

विनय सिंह वार्ड में सफाई कार्य निरंतर हो रहा है। एक या दो दिन छोड़कर सफाई कर्मचारी आते हैं।

लाला अब्बास, पार्षद

chat bot
आपका साथी